Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 20, 2023, 03:30 PM (IST)
Google Maps ने भारतीय यूजर्स के लिए पांच नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने लोकेशन की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए AI का उपयोग किया है, जिससे नेविगेट करना आसान हो गया है। इसके साथ ही, गूगल मैप्स गाड़ी चलाते समय ऐसा रास्ता भी सिलेक्ट करने का ऑप्शन देगा, जिस पर फ्यूल कम खर्च होगा। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
इसके साथ ही, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के शेड्यूल और ट्रैकिंग को डिजिटल बनाने के लिए Google ने Namma Yatri, Where’s My Train और ONDC जैसे लोकल ऐप्स के साथ भी पाटर्नशिप भी की है। कंपनी मुंबई और कोलकाता में चलने वाली लोकल ट्रेनों का लाइव स्टेटस को ट्रैक करने में भी मदद कर रही है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Google Maps में आने सकता है बड़ा AI अपडेट, Gemini से खुद एडिट कर पाएंगे लिस्टिंग, लीक में हुआ खुलासा
Google Maps के लिए नई सुविधाओं में सबसे बड़ा अपडेट लोकल लैंडमार्क के लिए स्पोर्ट है। इसे एड्रेस डिस्क्रिप्टर कहा जाता है। Google के अनुसार, जब कोई यूजर किसी स्पेसिफिक स्थान के लिए सर्च करता है तो मैप्स ऐप अब पांच उससे संबंधित और लोकप्रिय लैंडमार्क दिखाएगा। और पढें: Google Maps में आया बड़ा AI अपडेट, अब पैदल चलने और साइकिल चलाने वालों को भी मिलेगा Gemini का Support
Google सही लैंडमार्क दिखाने के लिए मशीन लर्निंग सिग्नल के कॉम्बिनेशन का यूज करता है। उदाहरण के लिए, एबीसी बैंक, स्कूल, पार्क, मूर्ति आदि के पास। अगले साल से भारत में सभी यूजर्स के लिए एड्रेस डिस्क्रिप्टर उपलब्ध होगा।
Google मैप्स में अब Google लेंस को इंटीग्रेटेड करेगा। इससे यूजर्स सड़क पर किसी भी लोकेशन को स्कैन करके टॉप रेस्तरां, सिनेमा हॉल या किसी अन्य जगह के बारे में जानकारी पा सकेंगे। चाहे आपको उस जगह का नाम पता हो या नहीं। यह सुविधा जनवरी, 2024 में शुरू होगी और सबसे पहले एंड्रॉइड यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे।
गूगल मैप्स ऐप में लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन भी जोड़ा जाएगा। यहां ऐप सड़क का लाइव व्यू करने के लिए फोन के कैमरे का यूज करेगा और आपको रियल टाइम में सटीक दिशाओं के साथ ऐरो दिखाएगा। यह सुविधा वास्तव में कई चौराहों वाले क्षेत्रों के लिए काम करेगी।
Google यूजर्स को गाड़ी चलाते समय ईंधन-कुशल रास्ते चुनने की भी सुविधा देगा। कंपनी का कहना है कि ऐप यात्रा में लगने वाले टाइम को बिना प्रभावित किए सबसे अच्छा रास्ता बताएगा।
इसके अलावा रियर टाइम अपडेट के लिए गूगल ने कई ऐप्स के साथ पाटर्नशिप की है।