WhatsApp Hacks: लैपटॉप पर ओपन है व्हाट्सऐप? ऐसे लगाएं स्क्रीन लॉक, कोई नहीं कर पाएगा यूज

WhatsApp Web का यूज करने वाले अपने अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं। लैपटॉप में व्हाट्सऐप यूज करने वालों के लिए यह बहुत जरूरी है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 24, 2023, 02:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Web पर भी लगा सकते है स्क्रीनलॉक।
  • इसके लिए सेटिंग में जाना होगा।
  • यूजर्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे।

WhatsApp में प्राइवेसी के लिए कई फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स कई तरह से अपने अकाउंट को प्राइवेट और सिक्योर रख सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को ही नहीं बल्कि डेस्कटॉप या लेपटॉप पर यूज कर रहे व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को भी कई प्राइवेसी फीचर देता है। क्या आपको पता है कि आप ऐप की तरह वेब वर्जन पर भी स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं। कई लोग ऑफिस में काम के चलते अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को लैपटॉप पर ओपन रखते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

ऐसा में उन्हें हमेशा एक डर सताए रहता है कि कहीं कोई उनके न होने पर व्हाट्सऐप का यूज न कर लें। कई बार हम जल्दी में भी लैपटॉप लॉक करना भी भूल जाते हैं। ऐसे में भी व्हाट्सऐप का मिस यूज हो सकता है। ऐसे स्थिति से बचने के लिए आपको व्हाट्सऐप वेब पर भी स्क्रीन लॉक लगाना चाहिए। अगर आपको इसका तरीका नहीं पता है तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसकी पूरी प्रोसेस दी गई है। आइये, जानते हैं। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

WhatsApp Web पर ऐसे लगाएं स्क्रीन लॉक

  • WhatsApp के वेब वर्जन पर स्क्रीन लॉक लगाने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सऐप टैब पर जाना होगा।
  • इसके बाद राइट साइड में आ रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। उनमें से सेटिंग पर क्लिक कर दें।
  • अब प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन कर नीचे आएं और स्क्रीन पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन लॉक का ऑप्शन आएगा।
  • उसके सामने दिए गए टॉगल पर क्लिक करें।
  • फिर आपको एक पासकोड सेट करना होगा। वह कम से कम 6 अक्षर का होना चाहिए।
  • पासकोड सेट करने के बाद अब आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे।
  • इसमें आपको सिलेक्ट करना होगा कि टैब से हटने के कितनी देर बाद स्क्रीन लॉक लगेगा।
  • आपके पास 1 मिनट बाद, 15 मिनट बाद और 1 घंटे बाद का ऑप्शन होगा।
  • इनमें से कोई भी सिलेक्ट कर लें। ऐसा करते ही व्हाट्सऐप वेब पर स्क्रीन लॉक लग जाएगा।

अब जब भी आप व्हाट्सऐप यूज करने के लिए उसके टैब पर आएंगे तो आपको वह पासकोड चलना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।