Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 28, 2025, 06:37 PM (IST)
IND vs AUS T20: वनडे सीरीज के बाद अब T20 इंटरनेशनल मैच की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। 5 मैचों की सीरीज का आगाज कल 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है। अगर आप क्रिकेट के डाय हार्ट फैन हैं, तो आप भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। सीरीज की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। अगर आपको ऑफिस की छुट्टी नहीं मिली है, तो आप ऑफिस में बैठकर भी अपने स्मार्टफोन पर टी20 के पहले मैच को इन्जॉय कर सकते हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: आज आखिरी मौका, BSNL का ये 365 दिन वाला सस्ता प्लान हो रहा बंद, जल्दी करें
T20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है। यह मैच Canberra के Manuka Oval में आयोजित होगा। इस मैच की शुरुआत 1:45 से होने जा रही है। इसके अलावा, आधे घंटे पहले दोनों टीमों के बीच टॉस किया जाने वाला है। टॉस जीतने वाली टीम निर्णय लेगी कि कौन-सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी या फिर गेंदबाजी। और पढें: IND vs SA T20 World Cup Live: बिना JioHotstar सब्सक्रिप्शन के यहां फ्री देखें मैच, मोबाइल पर ऐसे देखें LIVE
अगर आप क्रिकेट के डाय हार्ट फैन है और मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं, तो आप मैच को टीवी और स्मार्टफोन पर लाइव देख सकते हैं। अगर आप मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो मैच को Star Sports नेटवर्क पर सीधा प्रसारित किया जा रहा है। अगर आप बिना पैसे खर्च किए मैच फ्री देखना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए ही है। और पढें: India AI Impact Summit 2026: JioHotstar ने OpenAI के साथ की पार्टनशिप, जल्द मिलेंगे ChatGPT के ये खास फीचर्स
वहीं, अगर आपको ऑफिस की छुट्टी नहीं मिली है तो आप ऑफिस में बैठकर अपने स्मार्टफोन पर भी मैच को लाइव देख सकते हैं। मैच की लाइवस्ट्रीमिंग OTT के जरिए JioHotstar पर किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि ओटीटी पर मैच को लाइव देखने के लिए आपके पास JioHotstar सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।