comscore

Google Pixel फोन्स में क्या है Notification Summary फीचर और इसे कैसे करें ऑन?

अगर आप Google के Pixel 9 या Pixel 10 Series यूज करते हैं, तो Notification Summary फीचर आपके लिए बहुत काम का है। यह AI की मदद से कई नोटिफिकेशन को छोटा और आसान बनाकर दिखाता है, जिससे आप बिना समय बर्बाद किए जरूरी जानकारी जल्दी समझ सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 17, 2026, 04:59 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने अपने Pixel स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स को लगातार बेहतर बनाया है और अब कंपनी का नया AI-powered Notification Summaries फीचर काफी चर्चा में है। यह फीचर खासतौर पर Google Pixel 9 और Google Pixel 10 Series में दिया गया है। इस फीचर को पहली बार पिछले साल नवंबर के Pixel Drop अपडेट में लॉन्च किया गया था। इसका मकसद यूजर्स के फोन में आने वाले ढेर सारे नोटिफिकेशन को आसान और साफ तरीके से दिखाना है, ताकि यूजर बिना ज्यादा स्क्रॉल किए तुरंत समझ सके कि क्या जरूरी है। news और पढें: Google ने Pixel फोन के लिए पेश किया खास AI फीचर, अब स्कैम कॉल्स का तुरंत चलेगा पता

Notification Summaries फीचर काम कैसे करता है और यूजर्स को क्या फायदा देता है?

Notification Summaries फीचर AI की मदद से काम करता है। जब आपके फोन पर अलग-अलग ऐप्स जैसे WhatsApp, Slack या Google Messages से कई मैसेज आते हैं तो यह फीचर उन्हें एक साथ जोड़कर छोटा सा सार (summary) बना देता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी ग्रुप में कई मैसेज आए हैं, तो आपको हर मैसेज अलग-अलग देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक ही नोटिफिकेशन में उसका सार दिख जाएगा। news और पढें: Android PC जल्द आने वाला है, Google ने खुद किया खुलासा

इस AI फीचर को इस्तेमाल करने के लिए कौन-सी जरूरी शर्तें हैं?

हालांकि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। सबसे पहले आपका फोन Pixel 9 या Pixel 10 Series का होना चाहिए क्योंकि Google Pixel 9a और Google Pixel 10a में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही फोन का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट होना जरूरी है। यह फीचर Gemini Nano पर काम करता है, जो ऑन-डिवाइस AI मॉडल है, यानी इसे चलाने के लिए हर समय इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती, हालांकि नोटिफिकेशन पाने के लिए इंटरनेट जरूरी रहेगा। इसके अलावा फिलहाल यह फीचर केवल अंग्रेजी और जापानी भाषा में ही काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Pixel फोन में Notification Summaries को कैसे ऑन करें?

अगर आप इस फीचर को अपने Pixel फोन में ऑन करना चाहते हैं, तो तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले फोन की Settings में जाएं, फिर Notifications ऑप्शन पर टैप करें। यहां आपको ‘Notification Summaries’ का ऑप्शन मिलेगा, जिसे ऑन करना होगा। इसके बाद आपके फोन में आने वाले नोटिफिकेशन अपने आप AI द्वारा summarize होकर दिखने लगेंगे।