Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 01:21 PM (IST)
Axis Bank ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और आसान डिजिटल फीचर शुरू किया है, जिससे अब मोबाइल नंबर अपडेट करना पहले से काफी आसान हो गया है। इस नए फीचर में Aadhaar आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, यानी अब ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक के मुताबिक, यह सुविधा पूरी तरह ऑनलाइन है और इसमें यूजर की पहचान एक लाइव फोटो के जरिए आधार डाटाबेस से मिलाकर की जाती है। और पढें: आज से शुरू हुई iQOO 15R की सेल, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
इस नई सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Axis Bank Open App पर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले यूजर को ऐप में लॉगिन करके नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसे वह अपने बैंक खाते से जोड़ना चाहता है। इसके बाद यूजर को AadhaarFaceRD App ओपन करना होगा, जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए यूजर को अपने फोन के फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Apple Pay भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद, नए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। यूजर को इस OTP को दर्ज करके प्रक्रिया को पूरा करना होगा। बैंक के अनुसार यह सिस्टम यूजर की लाइव इमेज को आधार डाटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड से मिलाकर पहचान की पुष्टि करता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है। इस तरह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और तेज दोनों बन जाती है, जिससे यूजर्स को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलता है। और पढें: Diwali के बाद भी Apple iPhone 16 Plus पर मिल रहा अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, लेकिन सिर्फ इस वेबसाइट पर
सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बैंक ने एक अतिरिक्त कदम भी उठाया है। मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद पहले 24 घंटों के लिए मोबाइल बैंकिंग ट्रांजेक्शन लिमिट को डिफॉल्ट स्तर पर रीसेट कर दिया जाता है। इसके बाद यूजर को दोबारा Log-In करना होता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि बदलाव सही व्यक्ति द्वारा ही किया गया है, हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि जो ग्राहक इस डिजिटल सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे पहले की तरह बैंक शाखा जाकर भी अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।