Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 17, 2026, 07:26 PM (IST)
Instagram is rolling out a new voice effects feature in DMs.
Instagram मेटा का एक पॉपुलर फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इसी दौरान अब इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया Direct Messages (DMs) फीचर पेश किया है। यह फीचर खासतौर पर DM में वॉइस नोट भेजने वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस फीचर का नाम AI Voice Effects है, जिसके जरिए आप अपने वॉइस नोट को अलग-अलग कैरेक्टर स्टाइल एआई वॉइस में बदलकर सामने वाले को भेज सकेंगे। आइए जानतें है सभी डिटेल और इस फीचर को एक्सेस करने का तरीका। और पढें: Instagram पर प्राइवेसी को झटका, 8 मई से DM से हट जाएगा यह सुरक्षा फीचर
Instagram का DM सेक्शन अपडेट हो गया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को वॉइस मैसेज में नया AI Voice Effects फीचर प्राप्त हुआ है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप कैरेक्टर-स्टाइल ऑडियो मॉडिफिकेशन को एक्सेस कर सकेंगे। भले ही यह फीचर आपकी आवाज को अलग-अलग कैरेक्टर स्टाइल में बदल देता है, लेकिन यह फीचर यूजर वॉइस को मैंटेन रखता है। इसमें टोन भी पहले जैसे रहती है। जैसे ही सामने वाले को एआई वॉइस इफेक्ट के साथ वॉइस नोट रिसीव होगा, वैसे ही उन्हें वॉइस नोट के नीचे यूज्ड इफेक्ट देख सकते हैं। और पढें: Instagram पर बच्चों की खतरनाक सर्च अब नहीं रहेगी सीक्रेट, पेरेंट्स को मिलेगा तुरंत अलर्ट
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ओपन करें। और पढें: PM Modi का इंस्टाग्राम पर जलवा, ट्रंप-पुतिन को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले नेता
2. इसके बाद DM सेक्शन पर जाएं।
3. यहां आपको वो चैट ओपन करनी होगी, जिसे आप वॉइस नोट भेजना चाहते हैं।
4. अब टेक्स्ट बार में दिख रहे माइक आइकन पर क्लिक करें।
5. अब वॉइस रिकॉर्ड करें। यहां आपको नीचे की तरह AI Voice Effects फीचर का ऑप्शन दिखेगा।
6. जैसे ही आप उस आइकन पर क्लिक करेंगे, तो आपको Original, Chipmunk, Demon, Alien, Robot, Underwater, Stadium, Wobble, Fishbowl जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
इन इफेक्ट्स को इस्तेमाल करके आप अपने वॉइस मैसेज को अलग-अलग कैरेक्टर वॉइस में बदल सकते हैं। अगर आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और अपने दोस्तों को मैसेज भेजते रहते हैं, तो आपको यह नया इफेक्ट जरूर ट्राई करना चाहिए।