Jio Recharge: जियो के बेस्ट प्रीपेड प्लान, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar और Zee5 का सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge: जियो के पास काफी संख्या में प्रीपेड प्लान हैं। इनमें कुछ ऐसे प्लान्स भी हैं, जिनमें Disney+Hotstar और Zee5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और सुपर फास्ट डेटा दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 24, 2024, 12:33 PM (IST)

हाइलाइट

  • Jio के पास काफी संख्या प्रीपेड प्लान हैं
  • इन सभी प्लान्स Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है
  • इनमें असीमित कॉलिंग और सुपरफास्ट डेटा भी मिल रहा है

Jio Recharge: अगर आपको वेब सीरीज और नई मूवी देखना पसंद है और अलग से OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। हम आपको यहां टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) के कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको फ्री में Disney+Hotstar और ZEE5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। इसके अलावा, प्लान में हाई-स्पीड डेटा और असीमित कॉलिंग भी मिलेगी। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

Jio Recharge Plans

Jio का 398 रुपये वाला प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही, Sony Liv समेत 11 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन की है। इसमें 6GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप से रिचार्ज कराया जा सकता है। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे

Jio का 857 रुपये वाला प्लान

इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 84 दिन की है। इस पैक में रोजाना 2GB डेटा (कुल 168GB डेटा) और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके साथ ही प्लान में जियो टीवी, सिनेमा, क्लाउड के साथ अमेजन प्राइम (Amazon Prime) का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। और पढें: Jio के इन प्लान से बढ़ी Airtel की टेंशन, 400 से कम में मिलेंगे जबरदस्त बेनेफिट्स

Jio का 1198 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्रीपेड प्लान 84 दिन के साथ आता है। इस रिचार्ज पैक में रोज 2GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, प्रीपेड पैक में Prime Video Mobile, Disney+Hotstar, Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, DocuBay, EPIC ON, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanchha Lannka, JioTV और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।

Jio का 3227 रुपये वाला प्लान

यह जियो का सबसे महंगा प्लान है। इस प्रीपेड पैक की वैधता 1 साल की है। इसमें 1 वर्ष के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें रोज 2GB डेटा (कुल 730GB डेटा) दिया जा रहा है। साथ ही, 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इतना ही नहीं पैक में जियो क्लाउड, सिनेमा और टीवी का एक्सेस भी मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।