Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Feb 26, 2026, 02:29 PM (IST)
Vivo X300 फोन में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2640 x 1216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस पर Armor Glass भी लगा है।
Vivo X300 फोन में Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। इस डिवाइस में Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU है। इसके अलावा, हैंडसेट में 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है।
कंपनी ने वीवो एक्स 300 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का मेन लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसमें V3+ इमेजिंग चिप भी दी गई है।
वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स 300 5जी में 50MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें लाइव, पोट्रेट, नाइट, टाइम-लैप्स और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं।
वीवो एक्स सीरीज का यह मोबाइल फोन 6040mAh बैटरी से लैस है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
Vivo X300 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसके साथ हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
Vivo X300 5G प्रीमियम सेगमेंट का फोन है। यह शॉपिंग वेबसाइट क्रोमा (Croma) पर लिस्ट है। इस फोन की कीमत 75,999 रुपये है। इस दाम में 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है।
Vivo X300 फोन पर 7500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 3,578 रुपये की EMI मिल रही है। इस पर एक्सचेंज डील भी ऑफर की जा रही है।