Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Feb 26, 2026, 12:20 PM (IST)
कंपनी ने Samsung Galaxy F70e स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है।
इस 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 50MP का प्राइमरी लेंस और दूसरा 2MP डेप्थ सेंसर है। इन दोनों लेंस का अपर्चर f/1.8 व f/2.4 है। इसमें LED फ्लैश लाइट भी मिलती है।
वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Samsung Galaxy F70e में 8MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.0 है।
Samsung Galaxy F70e में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसको 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy F70e में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसे IP54 की रेटिंग भी मिली है।
Samsung Galaxy F70e ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। इस फोन के 128GB+4GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। इसका 128GB+6GB वेरिएंट 14,499 रुपये में मिल रहा है।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर 1600 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 733 रुपये की ईएमआई 18 महीने के लिए दी जा रही है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है।