Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit| Published By: Mona Dixit| Published: Nov 09, 2024, 10:58 AM (IST)
वीवो का यह स्मार्टफोन 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन का पिक्सल रेजलूशन 1612 x 720, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 840 nits है।
स्मार्टफोन के दो वेरिएंट आते हैं। फोन का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज से लैस होता है। वहीं, स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
वीवो का यह बजट रेंज स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन के बैक साइड में 13MP का मेन कैमरा और .8MP का दूसरा कैमरा मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में नाइट, वीडियो, लाइव फोटो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
Vivo Y28e 5G स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।
Vivo Y28e 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
यह स्मार्टफोन 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये का आता है। फोन को दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें Breeze Green और Vintage Red शामिल है।
यह स्मार्टफोन Flipkart पर No Cost EMI पर मिल रहा है। इसे 387 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। फोन पर Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है।