Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 25, 2026, 10:24 AM (IST)
Samsung Galaxy S26 सीरीज क्या मिल सकते हैं फीचर्स
Samsung अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को Galaxy Unpacked 2026 में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। नए स्मार्टफोन में पहले से ज्यादा तेज प्रोसेसर दिया जा सकता है, कैमरा क्वालिटी भी और बेहतर होने की संभावना है खासकर Ultra मॉडल में। साथ ही नए AI फीचर्स मिल सकते हैं, जो फोटो एडिटिंग, बैटरी मैनेजमेंट और डेली यूज को आसान बनाएंगे।
Samsung Galaxy Unpacked 2026 Live: कब और कहां देखें लाइव ?
सैमसंग का अनपैक्ड इवेंट आज आयोजित होने वाला है। यह भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा, जिसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।