comscore

Samsung Galaxy A27 5G जल्द मारेगा मार्केट में एंट्री! गीकबेंच पर हुआ स्पॉट

Samsung Galaxy A27 5G फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, यह फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2026, 08:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy A27 5G स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो सैमसंग फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। लिस्टिंग की मानें, तो यह पुराना चिपसेट होने वाला है। इसके अलावा, फोन में 6GB RAM दी जा सकती है। यह फोन Android 16 बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: 30 हजार रुपए से कम में खरीदें ये 8 Double Door Fridge, कीमत कम लेकिन फीचर्स जबरदस्त

टिप्सटर Abhishek Yadav ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A27 5G स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A276B के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। यह फोन पुराने ऑक्टा-कोर Snapdragon प्रोसेसर से लैस होने वाला है। news और पढें: एडवांस फीचर्स वाले Samsung Galaxy S26 5G पर धांसू डिस्काउंट, यहां मिल रही दिल खुश करने वाली डील


लीक की मानें, तो यह Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा, फोन Adreno 710 GPU के साथ दस्तक देगा। फोन में 6GB RAM दी जा सकती है। वहीं, फोन Android 16 पर काम कर सकता है। टिप्सटर के मुताबिक, फोन का सिंगल कोर स्कोर 777 प्वाइंट्स होने वाला है। वहीं, फोन का मल्टी-कोर स्कोर 1802 प्वाइंट्स है।

Samsung Galaxy A26 5G Price and specs

Samsung Galaxy A27 5G फोन Samsung Galaxy A26 5G का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। इस फोन में कंपनी ने Exynos 1380 प्रोसेसर दिया था। इसके अलावा, फोन 8GB RAM व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 15-बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी ने फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।