comscore

हेल्थ का खास ख्याल रखने वाली Oura Ring 4 भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलेगी पूरे 8 दिन

Oura Ring 4 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्ट रिंग में Health tracking, Sleep analysis और Recovery insights जैसे फीचर्स दिए हैं। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Mar 17, 2026, 04:56 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oura Ring 4 भारत में लॉन्च हो गई है। फीचर्स की बात करें, तो यह स्मार्ट रिंग Health tracking, Sleep analysis और Recovery insights जैसे फीचर्स से लैस है। यह रिंग Bluetooth Low Energy (LE) कनेक्टिविटी के साथ आती है। साथ ही इस रिंग को आप Oura App के जरिए अपने फोन में पेयर कर सकते हैं। हेल्थ के सटिक इंसाइट्स देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्ट रिंग में Smart Sensing टेक्नोलॉजी दी है। आइए जानते हैं इस स्मार्ट रिंग की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।

Oura Ring 4 Price in India, Availability

कंपनी ने Oura Ring 4 को 28,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस रिंग में ब्लैक और सिल्वर कर ऑप्शन पेश किए गए हैं। इसके साथ Brushed Silver, Rose Gold और Stealth कलर ऑप्शन की कीमत 39,900 रुपये है। इसके साथ रिंग को 12 साइज में पेश किया गया है, जिसमें 4 से 15 साइज उपलब्ध हैं। इस रिंग की सेल 18 मार्चे से Croma पर शुरू होगी।

Oura Ring 4 Features, Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Oura Ring 4 को कंपनी ने लाइट वेट डिजाइन के साथ पेश किया है। साथ ही इसमें नॉन-एलर्जिक All-Titanium मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 100m वॉटर रसिस्टेंट मिलता है। रिंग का डायमेंशन 7.90mm और भार 2.8mm है। इनमें 3.3 ग्राम है। कंपनी ने इस रिंग को Bluetooth Low Energy (BLE) कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है, जिसे Oura app के साथ सिंक किया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, इसमें Smart Sensing टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि एडवांस एल्गोरिदम और रिसर्च ग्रेड सेंसर के तहत पर्सनलाइज्ड हेल्थ इनसाइट्स प्रोवाइड करता है। इस रिंग में 18-path multi-wavelength photoplethysmography (PPG) सबसिस्टम दिया गया है। यह मल्टीपल सेंसर्स के साथ मिलकर बायोमैट्रिक डेटा को ट्रैक करता है। इसमें heart rate, heart rate variability (HRV), sleep stages, temperature trends मॉनिटरिंग आदि शामिल है। ब्लड ऑक्सिजन लेवल को मापने के लिए इसमें कंपनी ने लाल रंग की LED का इस्तेमाल किया है। वहीं, ग्रीन लाइट के जरिए हार्ट रेट व HRV को मापा जाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी का दावा है कि यह रिंग सिंगल चार्ज पर 8 दिन तक की यूसेज देती है। इसके अलावा, इस रिंग को आप 20 से 80 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं।