Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 17, 2026, 03:06 PM (IST)
Nvidia NemoClaw
Nvidia ने हाल ही में अपना नया AI Stack NemoClaw पेश किया है, जो खासतौर पर OpenClaw एजेंट्स को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस घोषणा को कंपनी के सालाना इवेंट GPU Technology Conference (GTC) के दौरान किया गया। NemoClaw एक ऐसा सिस्टम है जो AI एजेंट्स में प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़े जरूरी नियम (Guardrails) जोड़ता है, जिससे कंपनियां इन्हें आसानी से इस्तेमाल और बड़े स्तर पर लागू कर सकें। कंपनी का कहना है कि इसे एक ही कमांड से इंस्टॉल किया जा सकता है और यह अलग-अलग प्लेटफॉर्म और एजेंट्स के साथ काम करता है। फिलहाल इसे डेवलपर्स और एंटरप्राइज के लिए प्रीव्यू में उपलब्ध कराया गया है। और पढें: India AI Impact Summit 2026: Anthropic और Infosys की हुई बड़ी पार्टनरशिप, AI Agent बदलेंगे बिजनेस के तरीके
NemoClaw की खास बात यह है कि इसे खासतौर पर OpenClaw के लिए डिजाइन किया गया है, हालांकि यह दूसरे AI एजेंट्स के साथ भी काम कर सकता है। OpenClaw एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो ‘क्लॉज’ नाम के AI एजेंट्स बनाता है, जो कई तरह के काम एक साथ कर सकते हैं। यह कंपनी हाल ही में OpenAI द्वारा अधिग्रहित की गई है, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। सामान्य AI एजेंट्स जहां सीमित काम करते हैं, वहीं OpenClaw एजेंट्स इंटरनेट, डेटाबेस और सिस्टम टूल्स तक पहुंच बनाकर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेते हैं। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यही एक बड़ा जोखिम भी बन जाती है। और पढें: Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.6 AI मॉडल, भर-भर के मिलेंगे फायदे
दरअसल OpenClaw एजेंट्स की यही क्षमता उन्हें साइबर अपराधियों के लिए आसान निशाना बना देती है क्योंकि ये इंटरनेट और सिस्टम तक गहरी पहुंच रखते हैं, इसलिए डेटा चोरी या दुरुपयोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ओपन-सोर्स होने के कारण इसमें सिक्योरिटी के तय मानक नहीं थे, जिसकी वजह से कई बड़ी कंपनियां इसे अपनाने से हिचक रही थीं। इसी समस्या को हल करने के लिए Nvidia ने NemoClaw तैयार किया है, जो AI एजेंट्स के लिए एक सुरक्षित और कंट्रोल्ड माहौल देती है।
NemoClaw, Nvidia के Agent Toolkit सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है और OpenShell नाम के रनटाइम के जरिए एक सुरक्षित ‘सैंडबॉक्स’ वातावरण बनाता है। इस सैंडबॉक्स में AI एजेंट्स सीमित और सुरक्षित तरीके से काम करते हैं, जिससे डेटा लीक या गलत इस्तेमाल का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा यह सिस्टम यूजर्स को लोकल मशीन पर AI मॉडल चलाने की सुविधा देता है और जरूरत पड़ने पर क्लाउड के जरिए भी काम कर सकता है। इसमें प्राइवेसी राउटर जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो डेटा को सुरक्षित रखती है। कंपनी ने बताया कि NemoClaw को GitHub और उसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है और एंटरप्राइज इसे क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।