National Space Day: आज ही के दिन क्यों मनाया जा रहा नेशनल स्पेस डे, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

National Space Day: आज देश में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस यानी नेशनल स्पेस डे मनाया जा रहा है। इसके पीछे की कहानी जानने के लिए नीचे पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Aug 23, 2024, 10:57 AM (IST)

National Space Day: आज यानी 23 अगस्त को भारत अपना पहला नेशनल स्पेस डे मना रहा है। इस खास अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में खास उत्सव का आयोजन किया गया है। इसको 'Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga' थीम दी गई है। साथ ही, देश के अलग-अलग राज्यों में साइंस एग्जीबिशन भी लगाई गई हैं, जिससे युवाओं में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। यह विशेष दिन चंद्रयान-3 से जुड़ा है, जिसकी सफलता को सालों-साल याद रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस डे मनाने की घोषणा की थी। और पढें: 2023 में Chandrayaan-3 मिशन के Vikram Lander ने लगाया था छोटा Jump, अब ISRO को मिली ये बड़ी सफलता

क्यों मनाया जा रहा नेशनल स्पेस डे

देश में मनाया जा रहा नेशनल स्पेस डे चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) को सर्मपित है। पिछले साल इस ही दिन विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर इतिहास रचा था। ऐसा कार्य करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस स्थान पर विक्रम ने लैंड किया, उस जगह को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया गया। और पढें: सूरज की वजह से धरती पर गिर रहे पुराने सैटेलाइट! ISRO ने किया बड़ा खुलासा

इससे पहले इसरो (ISRO) ने अपने यान को कई बार चंद्रमा पर लैंड करने की कोशिश की, लेकिन उसके हाथ असफलता लगी। मगर, 23 अगस्त 2023 के दिन भारत ने चांद पर लैंड कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। और पढें: ISRO किसानों के लिए बना रहा खास मॉडल, अब ये बचाएगा जलवायु बदलाव से आपकी फसल

मिशन जुड़ी अहम जानकारी

चंद्रयान 3 के दो महत्वपूर्ण लक्ष्य थे। इसमें पहला चांस पर सॉफ्ट लैंड करना और दूसरा लैंडर व रोवर की मदद से सरफेस पर रिसर्च करना था।

क्या है आगे की तैयारी

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब इसरो चंद्रयान-4 की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस मिशन से जुड़े मॉडल को भी तैयार किया गया है। फिलहाल, इस मिशन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।