MWC 2024: Tecno लेकर आया नया लैपटॉप, मिलेंगे शानदार फीचर्स
MWC 2024 में Tecno Megabook T16 Pro 2024 Ultra लैपटॉप को अनवील किया गया है। यह लैपटॉप Intel के पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें बड़ी स्क्रीन से लेकर दमदार बैटरी तक मिलती है।
Published By: ajay verma | Published: Feb 28, 2024, 11:00 AM (IST)
हाइलाइट
- MWC 2024 इवेंट चल रहा है
- Tecno ने Megabook T16 Pro 2024 Ultra लैपटॉप अनवील किया है
- इसमें Intel की पावरफुल चिप मिलती है
MWC 2024 (Mobile World Congress) इवेंट में टेक्नो (Tecno) ने अपना लेटेस्ट लैपटॉप पेश किया है, जिसका नाम Tecno Megabook T16 Pro 2024 Ultra है। इस लैपटॉप में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, इसमें डुअल शार्क थ्रेड फैन सिस्टम भी मिलता है, जो इसे जल्दी गर्म नहीं होने देता है। आइए जानते हैं नए लैपटॉप के फीचर्स और कीमत के बारे में...
ऐसे हैं लैपटॉप के फीचर्स
Tecno Megabook T16 Pro 2024 Ultra लैपटॉप में बेहतर गेमिंग और फास्ट वर्किंग के लिए 32GB तक LPDDR5 रैम और 1TB तक इंटनरल एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इसमें Intel Core Ultra 7 चिप लगी है। इसमें Arc mobile GPU दिया गया है।
लैपटॉप को कूल रखने के लिए डुअल शार्क थ्रेड फैन दिए गए हैं। इसमें पीसी मैनेजर ऐप भी मिलता है, जिससे यूजर्स इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
अन्य स्पेक्स
टेक्नो के नए लैपटॉप का डिजाइन शानदार है। इसमें 2.5के रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स और आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। इसको TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है। इससे यूजर्स का व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
कीमत और उपलब्धता
टेक्नो ने अभी तक मेगाबुक टी16 प्रो 2024 अल्ट्रा की कीमत या फिर उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालियां रिपोर्ट्स व लीक्स की मानें, तो नए लैपटॉप की कीमत 80 से 90 हजार के बीच रखी जाने की संभावना है। इसे साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
TECNO POVA 6 Pro 5G की डिटेल
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने लैपटॉप से पहले पोवा 6 प्रो 5जी को लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। स्मूथ वर्किंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट, वर्चुअल रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 108MP का कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 70W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। फिलहाल, इसकी भारत में लॉन्चिंग के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।