Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 16, 2025, 05:36 PM (IST)
New ProjectMediaTek Dimensity 9500
और पढें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिल सकते हैं ये फीचर्स
दुनिया की जानी-मानी चिप निर्माता कंपनी MediaTek ने अपने नए फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 SoC की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह चिप 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे (भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च होगी। खास बात यह है कि यह प्रोसेसर दुनिया की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी TSMC के 2nm प्रोसेस पर बना पहला चिप होगा। कंपनी ने बताया है कि इसके डिजाइन और टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है और अब यह बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए तैयार है। यह टेक्नोलॉजी चिप इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है। और पढें: Vivo X300 Ultra और Vivo X300s की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, कंपनी ने डिजाइन किया टीज
MediaTek का Dimensity 9500 SoC बहुत ही पावरफुल होने वाला है। इसमें 1+3+4 CPU लेआउट है, यानी… और पढें: Vivo X300s जल्द हो सकता है लॉन्च, डिस्प्ले से लेकर कैमरा तक ये मिल सकते हैं फीचर्स
ये सभी Core ARM की नई X9 और A7 सीरीज पर आधारित हैं। इसके साथ इसमें Mali-G1 Ultra MC12 GPU दिया जा सकता है। यह पुराने GPU से 40% ज्यादा तेज और पावर-सेविंग होगा। साथ ही इसमें एडवांस्ड रे ट्रेसिंग सपोर्ट भी होगा। इसका मतलब है कि गेमिंग के शौकीन अब 100fps से ज्यादा स्पीड पर रे-ट्रेस्ड गेम खेल पाएंगे, यानी और भी स्मूद और रियलिस्टिक ग्राफिक्स मिलेंगे।
यह नया प्रोसेसर सिर्फ गेमिंग के लिए ही नहीं, बल्कि AI और परफॉर्मेंस में भी बहुत दमदार होगा। इसमें…
इन फीचर्स की वजह से स्मार्टफोन और भी तेज, स्मूद और मल्टीटास्किंग में बेहतर हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप सबसे पहले Vivo X300 सीरीज और Oppo Find X9 सीरीज में देखने को मिलेगी।
MediaTek ने यह चिप TSMC के N2P प्रोसेस पर बनाई है। इसमें पहली बार नैनोशीट ट्रांजिस्टर डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। TSMC का कहना है कि यह नई टेक्नोलॉजी पुरानी N3E प्रोसेस से काफी बेहतर है। इसके फायदे ये हैं…
हालांकि इस चिप का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2026 के आखिर तक ही शुरू होगा, तब तक MediaTek का अगला प्रोसेसर Dimensity 9600 भी इसी टेक्नोलॉजी पर आ सकता है। इस चिप का इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर, गाड़ियां और डेटा सेंटर जैसी हाई-परफॉर्मेंस मशीनों में भी होगा।