Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 29, 2025, 04:38 PM (IST)
JioFrames
और पढें: Jio का धमाका प्लान, फ्री OTT के साथ रोज मिलेगा 2.5GB Data
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने 48वें Annual General Meeting (AGM) में JioFrames AI स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए। ये स्मार्ट ग्लासेस एक तरह का AI वाला चश्मा है, जो भारत में बनाया गया है। JioFrames का मकसद है कि यूजर एक ही डिवाइस से बात-चीत, पढ़ाई, हेल्थ और एंटरटेनमेंट सब कर सकें। यह हल्का और आवाज से चलने वाला चश्मा है, जिसे Jio की Voice AI टेक्नोलॉजी चलाती है। इसके जरिए आप अपनी भाषा में बात कर सकते हैं, दूसरों की बातें तुरंत समझ सकते हैं और हाथ इस्तेमाल किए बिना जुड़े रह सकते हैं। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान
JioFrames स्मार्ट ग्लासेस से अब आप कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं, फोटो और वीडियो हाई-क्वालिटी में खींच सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें रीयल-टाइम ट्रांसलेशन भी है, जिससे अलग-अलग भाषाओं में बात करना और यात्रा के दौरान मेन्यू या साइन पढ़ना आसान हो जाता है। इसका AI असिस्टेंट आपके टास्क, रिमाइंडर और मीटिंग्स को मैनेज करने में मदद करता है। पढ़ाई के लिए भी यह मददगार है और सवालों के जवाब दे सकता है।
JioFrames स्मार्ट ग्लासेस स्वास्थ्य और फिटनेस में मदद करते हैं। यह कदम गिन सकता है, फिटनेस जानकारी दे सकता है और सरल आवाज वाले कमांड से गाइड कर सकता है। यह हल्का और आरामदायक है, जिसे आप पूरे दिन पहन सकते हैं। भारत की अलग-अलग भाषाओं और बोलचाल के तरीके को ध्यान में रखते हुए, यह कई भाषाओं और नेचुरल स्पीच को समझ सकता है, जिससे बात करना आसान और सहज हो जाता है।
JioFrames स्मार्ट ग्लासेस का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आप जश्न और पार्टियों को हैंड्स-फ्री रिकॉर्ड कर सकते हैं, पढ़ाई के लिए नोट्स और एक्सप्लेनेशन तुरंत तैयार सकते हैं, यात्रा के दौरान ट्रांसलेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं और काम के शेड्यूल या रिमाइंडर वॉइस कमांड से मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य और फिटनेस अपडेट्स भी मिलते हैं। अभी कंपनी ने इसकी कीमत, लॉन्च डेट या अवेलेबिलिटी के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, फोन नंबर और ईमेल डालकर रजिस्टर कर सकते हैं।