Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 05, 2025, 04:06 PM (IST)
गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए एक बेहद काम का फीचर रोलआउट किया है, जो स्कैम कॉल के दौरान लोगों को बचाने में मदद करेगा। कई ठगी की घटनाएं तब होती हैं जब कोई अजनबी खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर कॉल करता है और यूजर को पेमेंट ऐप खोलने के लिए कहता है। इस नए इन-कॉल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर का मकसद उसी समय यूजर को अलर्ट करना है जब जोखिम सबसे ज्यादा हो सकता है जैसे ही फोन यह पहचानता है कि आप किसी अनजान नंबर पर बात कर रहे हैं और साथ में कोई बैंकिंग या फाइनेंशियल ऐप खोल रहे हैं, स्क्रीन पर तुरंत एक वॉर्निंग दिखाई देती है। और पढें: Meta का बड़ा कदम, WhatsApp, Facebook और Messenger पर स्कैमर्स की छुट्टी, लॉन्च हुआ नया सुरक्षा फीचर
यह फीचर Android 11 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है। इसमें एक खास सुरक्षा फीचर भी जोड़ा गया है, अगर आप चेतावनी दिखने के बाद भी आगे बढ़ना चाहते हैं, तो फोन 30 सेकंड की देरी करता है। गूगल का कहना है कि यह समय यूजर को सोचने का मौका देता है क्योंकि ज्यादातर धोखाधड़ी डर, दबाव या जल्दी-जल्दी फैसले लेने की वजह से होती है। इस दौरान यूजर एक टैप में कॉल काट सकता है या स्क्रीन शेयरिंग रोक सकता है, जिससे बड़े नुकसान से पहले बचा जा सके। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो रोजाना सर्विस कॉल्स उठाते हैं या चलते-फिरते बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। और पढें: Google ने भारत के लिए नए AI Safety Tools का किया ऐलान, स्कैमर्स की बजने वाली है बैंड
गूगल ने हाल ही में अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया कि यह फीचर सबसे पहले भारत में पायलट के रूप में शुरू किया गया है। कंपनी ने Google Pay, Paytm और Navi जैसे ऐप्स के साथ मिलकर स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम रोकने का प्रयास बढ़ाया है जैसे ही कोई यूजर अनजान नंबर पर बात करते हुए इन ऐप्स को ओपन करता है, फोन तुरंत चेतावनी दिखाता है। यह सुरक्षा पहले भी UK जैसे देशों में टेस्टिंग के दौरान बेहद सफल साबित हुई है, जहां हजारों यूजर्स को समय रहते स्कैम से बचाया गया। और पढें: क्या है Smart Link Protection? Vi यूजर्स के लिए जल्द लॉन्च कर सकता है ये कमाल का फीचर
यह फीचर आम लोगों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आजकल धोखाधड़ी के तरीके बदल चुके हैं। हैकिंग कम और लोगों के डर या भरोसे का फायदा उठाकर ठगी ज्यादा की जा रही है। ऐसे में सही समय पर फोन पर दिखा एक चेतावनी मैसेज, किसी बड़ी गलती से बचा सकता है। गूगल का दावा है कि एंड्रॉयड यूजर्स पहले ही iPhone यूजर्स की तुलना में कम स्कैम का शिकार होते हैं और इस नई सुरक्षा के साथ यह अंतर और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में यह फीचर भारत में ज्यादातर एंड्रॉयड फोन तक पहुंच जाएगा, जिससे डिजिटल पेमेंट का अनुभव और सुरक्षित होने की उम्मीद है।