Google ने पिक्सल यूजर्स के लिए रिलीज किया नया अपडेट, आकर्षक इमोजी के साथ मिलेंगे कलरफुल हार्ट

Google ने पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट के तहत फोन की परफॉर्मेंस में सुधार के साथ नई इमोजी को भी जोड़ा गया है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 10, 2023, 08:55 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Pixel यूजर्स के लिए अपडेट रोलआउट हो गया है।
  • इस अपडेट के तहत नई इमोजी को पेश किया गया है।
  • सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए डिवाइस में आए बग्स को भी ठीक किया गया है।

टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने अपने पिक्सल यूजर्स के लिए Android 13 का बीटा 2 अपडेट रोलआउट किया है, जिसके जरिए डिवाइसेज में आए बग्स को फिक्स किया गया है। इसके अलावा कई एनिमल्स और यूनीक कैरेक्टर की इमोजी को भी जोड़ा गया है। बता दें कि कंपनी इससे पहले भी कई अपडेट रिलीज कर चुकी है, जिनसे डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर हुई है। और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो

जुड़ी 21 नई इमोजी

SamMobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपडेट के तहत 21 इमोजी को रोलआउट किया है, जिसमें डॉन्की, गूस, मूस, जेलीफिश और विंग शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य कैरेक्टर की इमोजी को भी पेश किया गया है। और पढें: Google Pixel 11 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

वहीं, ब्लैकबर्ड को ब्लूबर्ड से रिप्लेस करने के साथ पुरानी इमोजी को अपडेट किया गया है। साथ ही, शेकिंग हेंड और हेंड पूशिंग टू द लेफ्ट जैसी इमोजी भी ऐड की गई हैं। यूजर्स इनका इस्तेमाल गूगल के जीबोर्ड के जरिए कर सकते हैं। और पढें: कोर्ट रिकॉर्डिंग मामले पर Google ने दिल्ली हाईकोर्ट से क्या कहा? जानें पूरा मामला

कलरफुल हार्ट

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बीटा अपडेट के तहत पिंक, लाइट ब्लू और ग्रे कलर के हार्ट को भी रिलीज किया गया है।

यह सेफ्टी मोबाइल ऐप हुआ लॉन्च

इमोजी के अलावा कंपनी ने पिक्सल यूजर के लिए Personal Safety ऐप को भी लॉन्च किया है। इस ऐप को खासतौर पर व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है और इसमें कई फीचर जोड़े गए हैं, जो आपदा के दौरान यूजर के बहुत काम आएंगे।

आपको याद दिला दें कि गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में एंड्रॉइड 13 के गो एडिशन को पेश किया था, जिसका सपोर्ट बजट रेंज के डिवाइस में दिया जाएगा। इसमें यूजर्स को कस्टमाइजेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स अपने वॉलपेपर के आधार पर फोन की थीम को सेट कर सकेंगे।

हालांकि, इस सॉफ्टवेयर को अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी ने इस साल की दूसरी तिमाही में एंड्रॉइड 13 के गो एडिशन को बजट रेंज के फोन्स के लिए रोलआउट करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।