Google Gemini 1.5 Pro AI मॉडल हुआ लॉन्च, चुटकियों में निपटा देगा मुश्किल से मुश्किल काम

Google Gemini 1.5 Pro AI मॉडल को पेश किया गया है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। माना जा रहा है कि यह मॉडल Gemini 1.0 Ultra के बराबर है। इसे जल्द ही आम यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

Published By: ajay verma | Published: Feb 16, 2024, 06:35 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google ने Gemini 1.5 Pro मॉडल को पेश किया है
  • यह टेस्टिंग के लिए अवेलेबल है
  • परफॉर्मेंस के मामले में यह Gemini 1.0 Ultra के बराबर है

Google ने पिछले साल दिसंबर में अपने एआई मॉडल Gemini 1.0 Pro को लॉन्च किया था। अब टेक जाइंट ने इस मॉडल के अपग्रेडेड वर्जन Gemini 1.5 Pro को पेश किया है। यह लेटेस्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल है, जो कि फिलहाल एंटरप्राइज और डेवलपर्स के लिए अवेलेबल है। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) का कहना है कि नए जेमिनी 1.5 प्रो मॉडल अलग-अलग आयामों में बेहतर सुधार किया है। यह Gemini 1.0 Ultra के बराबर है। उन्होंने आगे कहा कि नए जनरेशन वाला मॉडल ज्यादा जानकारी स्टोर करने में सक्षम है। और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो

क्या है Gemini 1.5 Pro ?

गूगल के मुताबिक, जेमिनी 1.5 प्रो एआई मॉडल की टेस्टिंग की जा रही है। इस वर्जन को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे कोडिंग और इमेज प्रोसेसिंग जैसे मुश्किल कार्यों को आसानी से किया जा सकेगा। इसमें समय भी कम लगेगा। यह मॉडल 10 मिलियन तक टोकन संभाल सकता है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह ज्यादा चाजें याद रखने में काबिल है। और पढें: Meta ने लॉन्च किया नया AI इमेज जनरेटर, लेकिन फीचर आते ही शुरू हुआ विवाद

जेमिनी 1.5 प्रो परफॉर्मेंस के लिहाज से जेमिनी 1.0 अल्ट्रा के बराबर है। यह आपके लिए बड़ी से बड़ी नॉवेल, रिसर्च आर्टिकल और Apollo 11 402 पेज मिशन ट्रांसक्रिप्ट को कम समय में समराइज कर देता है। यही बात इसे अन्य मॉडल के मुकाबले बेहतर साबित करती है। और पढें: Google Pixel 11 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

आम यूजर्स कब कर पाएंगे इस्तेमाल

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि गूगल ने Gemini 1.5 को फिलहाल एंटरप्राइज और डेवलपर के लिए पेश किया गया है। माना जा रहा है कि इस एआई मॉडल को जल्द ही आम यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Google Gemini ऐप हुआ लॉन्च

गूगल ने जेमिनी 1.5 प्रो के साथ Gemini ऐप को भारत में लॉन्च कर दिया है। अब भारतीय एंड्रॉइड (Android) यूजर्स जेमिनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बेसिक एआई और मल्टीमॉडल का बेजोड़ वर्जन है। यह मौजूदा मॉडल की तुलना में कई गुना फास्ट है। यह हर तरह के काम चुटकियों में पूरा कर सकता है। इसके आने से OpenAI के एआई चैटबॉट ChatGPT को कड़ी टक्कर मिलेगी।

तीन वर्जन में अवेलेबल है मॉडल

जेमिनी तीन वर्जन अल्ट्रा, प्रो और नैनो में आता है। तीनों मॉडल अपडेटेड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनमें सबसे पावरफुल अल्ट्रा मॉडल है। इसे खासतौर पर हैवी वर्किंग के लिए तैयार किया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।