Chandrayaan 3: PM Modi की बड़ी घोषणा, 23 अगस्त को मनाया जाएगा National Space Day
Chandrayaan 3 की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को National Space Day अनाउंस किया है। साथ ही, चंद्रमा पर लैंडर के लैंडिंग स्पॉट को भी नाम दिया है। मोदी ने इसरो के वेज्ञानिकों की सराहना भी की है।
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 26, 2023, 11:20 AM (IST)
हाइलाइट
- Chandrayaan 3 की सफलता के रूप में 23 अगस्त को National Space Day मनाया जाएगा।
- विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के जिस जगह लैंडिंग की है, उसे शिव शक्ति नाम दिया है।
- मोदी ने चंद्रयान 2 के लैंडिंग स्पॉट को भी नाम दिया है।
Chadrayaan 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। देश के बड़े मून मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को National Space Day अनाउंस कर दिया है। बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों की टीम को संबोधित किया। मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को एक जेनरेशन को जागृत करने और युवा दिमाग पर गहरी छाप छोड़ने का श्रेय दिया है। साथ ही, जिस जगह लैंडर विक्रम ने लैंड किया है, उस जगह को नाम भी दिया है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।
Chandrayaan 3 मिशन की सफलता में मोदी ने की यह घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी 26 अगस्त, 2023 को सुबह घोषणा की है कि जिस बिंदु पर चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसका नाम 'शिव शक्ति' रखा जाएगा। बेंगलुरु में उतरने के तुरंत बाद पीएम चंद्रयान -3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देने इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पहुंचे।
उन्होंने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान -3 के लैंडर ने टच किया है, उसे 'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा।
इस जगह को दिया तिरंगा नाम
इसके अलावा, मोदी ने यह भी कहा कि भारत चंद्रमा पर है, हमारा राष्ट्रीय गौरव चंद्रमा पर है। इतना ही नहीं, उन्होंने उस जगह का नाम तिरंगा रखा है, जहां चंद्रयान-2 ने 2019 में चंद्रमा की सतह पर अपने पदचिह्न छोड़े थे।
मोदी ने बताया कि चंद्रयान 2 मिशन के बाद से एक नामकरण समारोह बाकी था। हमने फैसला लिया था कि Chandrayaan 3 मिशन के सफल होने के बाद ही दोनों जगह के नाम साथ में रखे जाएंगे।चार साल पहले चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की जिस जगह "अपने पदचिह्न छोड़े" थे, अब उसे तिरंगा कहा जाएगा। मोदी ने कहा कि यह जगह सभी को हमेशा याद दिलाएगी कि असफलता और कुछ नहीं बल्कि सफलता की सीढ़ी है।
इसरो के अध्यक्ष ने कहा यह
मोदी ने यह भी बताया कि कैसे स्पेस टेक्नोलॉजी ने देश के रोजमर्रा के कामकाज में मदद की है। ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान ने शनिवार सुबह तक 12 मीटर की दूरी तय कर ली थी। चंद्रमा से कई तस्वीरें पीएम के साथ शेयर कीं गई हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।