Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 11, 2026, 06:41 PM (IST)
Ai+ कंपनी स्मार्टफोन के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री मार चुकी है। वहीं, अब कंपनी भारतीय मार्केट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करने की तैयारी में है। जल्द ही कंपनी मार्केट में अपने नए बड्स व स्मार्टवॉच को लेकर आने वाली है। जी हां, कंपनी NovaPods audio सीरीज और NovaWatch को लेकर आने वाली है। कंपनी ने इनकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। ये प्रोडक्ट्स 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होंगे।
कंपनी NovaPods audio सीरीज के तहत तीन बड्स को भारत में लेकर आ रही है। इसमें NovaPods Go, NovaPods Pro और NovaPods Clips शामिल है। तीनों ही बड्स अलग-अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किए जाएंगे।
Why choose to spend between a smartwatch and earphones, when one’s got you covered? 😉
NovaWatch Wearbuds. Coming soon
Comment ‘➕’ if that’s your kind of upgrade.#AiPlus #NovaWatch #Wearbuds #FashionForwardTech #AddaPlus pic.twitter.com/GAjDqMF23X
— Ai+ Smartphone (@aiplus_official) February 10, 2026
NovaPods Go कंपनी के एंट्री लेवल ईयरबड्स होने वाले हैं। इनमें कंपनी 10mm ड्राइवर्स देगी। साथ ही पानी से बचाव के लिए बड्स में IPX4 रेटिंग मिलेगी। साथ ही इसमें Ultra-low 60ms latency मिलेगी। सिंगल चार्ज पर यह बड्स 24 घंटे तक का प्लेबैक मिलेगा। इसमें Forest Green, Midnight Black और Ice Blue White कलर ऑप्शन मिलने वाला है।
वहीं, दूसरी ओर NovaPods Pro को प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। कंपनी इसमें Hesa™ Mic Technology देगी। सिंगल चार्ज पर यह बड्स 30 घंटे तक चलेंगे। इसमें Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) और Environmental Noise Cancellation (ENC) सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इनमें Dual Pairing Mode भी देगी।
NovaPods Clips जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह क्लिप-स्टाइल ओपन-ईयर डिजाइन वाले बड्स होने वाले हैं।
NovaWatch सीरीज के तहत भी कंपनी तीन स्मार्टवॉच मॉडल्स लेकर आने वाली है। इसमें NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और NovaWatch Wearbuds शामिल होंगे। NovaWatch Active डेली यूज स्मार्टवॉच होगी, जिसमें 1.73 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी मिलेगी। वहीं, NovaWatch Kids 4G को खासतौर पर बच्चों के लिए पेश किया गया है, जिसमें कई जरूरी पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे। इसमें 1.69 इंच का डिस्प्ले मिलता है। NovaWatch Wearbuds कंपनी की यूनिक वॉच होगी, जिसमें बिल्ट-इन ईयरबड्स मिलने वाले हैं।