Acer Nitro V 16 गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Acer Nitro V 16 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर दिया गया है। यहां जानें लैपटॉप की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Aug 20, 2024, 03:22 PM (IST)

Acer Nitro V 16 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का AI फोकस्ड गेमिंग लैपटॉप है। फीचर्स की बात करें, तो यह लैपटॉप 16 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz का है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Ryzen R7 8845HS प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 16GB RAM व Nvidia GeForce RTX 4060 जीपीयू मिलता है। यहां जानें लैपटॉप की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Acer Aspire 5 AI लैपटॉप भारत में 14 इंच स्क्रीन और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Acer Nitro V 16 Price in India, Availability

कंपनी ने Acer Nitro V 16 को 1,09,990 रुपये में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में आपको Obsidian Black कलर ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही इसे आप Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। ऑफलाइन खरीद के लिए यह लैपटॉप Acer स्टोर पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो लैपटॉप को HDFC Bank, OneCard, HSBC, and IDFC First Bank कार्ड के जरिए खरीदने पर 1500 रुपये क डिस्काउंट भी मिलेगा। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Acer Nitro V 16 Specifications

-16 इंच का WQXGA IPS LCD डिस्प्ले और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

-AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर

-16GB DDR5 RAM

फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 16 इंच का WQXGA IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1,920x1,200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz का है। इसके अलावा, यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 16GB DDR5 RAM दी गई है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce RTX 4060 जीपीयू मिलता है। इसमें 8GB GDDR6 वीडियो मैमोरी दी गई है। यह लैपटॉप Copilot+ सर्टिफाइड है। टैब की स्टोरेज 1TB तक की है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस लैपटॉप में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, USB 3.2 Gen 2 पोर्ट, USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, USB 4 पोर्ट व HDMI पोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप की बैटरी 59Wh की है, जो कि 135W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज पर 7 घंटे तक की यूसेज देता है। वहीं, इसका डायमेंशन 362.3 x 239.89 x 23.5mm और भार 2.5Kg है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।