Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Google जल्द ही अपना नया AI-Powered लैपटॉप 'Googlebook' लॉन्च कर सकता है। इस लैपटॉप में Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो मिलेगा, जो यूजर्स के काम करने का तरीका बदल सकता है। आइए जानते हैं..

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 13, 2026, 01:44 PM (IST)

Google ने अपने नए AI-Powered लैपटॉप 'Googlebook' की झलक दिखा दी है। यह सिर्फ एक साधारण लैपटॉप नहीं होगा, बल्कि इसमें Android और Gemini AI का ऐसा मेल देखने को मिलेगा जो यूजर्स के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। Google का कहना है कि यह डिवाइस पुराने Chromebooks से कहीं ज्यादा स्मार्ट अनुभव देगा। कंपनी अब केवल क्लाउड-बेस्ड सिस्टम पर नहीं बल्कि 'AI-first' यानी इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम पर फोकस कर रही है। और पढें: Google Gemini में आया ये धांसू फीचर, अब एक क्लिक में बनाएं और डाउनलोड PDF जैसी फाइल्स

AI की वजह से क्या फायदा मिलेगा?

Googlebook को खासतौर पर Gemini Intelligence के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें Android का सपोर्ट मिलेगा और साथ ही Chrome ब्राउजर जैसा डेस्कटॉप एक्सपीरियंस भी देखने को मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स Google Play Store के ऐप्स को लैपटॉप पर इस्तेमाल कर पाएंगे। Google का दावा है कि यह लैपटॉप यूजर्स के काम को पहले से आसान बना देगा। उदाहरण के तौर पर, आपको बार-बार अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि सिस्टम खुद समझ जाएगा कि आप क्या करना चाहते हैं और उसी हिसाब से सुझाव देगा। और पढें: Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, अब AI से तस्वीरें बनेंगी सुपरफास्ट

और पढें: इंतजार खत्म, इस दिन होगा Google I/O 2026 इवेंट, AI पर होगा पूरा फोकस

इस लैपटॉप का सबसे खास फीचर क्या है?

इस लैपटॉप का सबसे खास फीचर 'Magic Pointer' बताया जा रहा है। जब यूजर कर्सर को हिलाएगा, तो Gemini AI स्क्रीन पर मौजूद चीजों के आधार पर सुझाव देना शुरू कर देगा, जैसे अगर किसी ईमेल में मीटिंग की तारीख लिखी हो, तो AI तुरंत उसे कैलेंडर में जोड़ने का ऑप्शन दिखा सकता है। वहीं अगर यूजर कई तस्वीरें चुनता है, तो AI उन्हें जोड़कर नया विजुअल तैयार करने में मदद करेगा। इसके अलावा 'Create Your Widget' फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर अपने हिसाब से कस्टम विजेट बना सकेंगे। यह Gmail, Calendar और दूसरे ऐप्स की जानकारी एक ही जगह दिखाएगा।

Googlebook की एक और बड़ी खासियत क्या होगी?

Googlebook की एक और बड़ी खासियत इसका Android इंटीग्रेशन होगा। यह लैपटॉप सीधे आपके स्मार्टफोन से जुड़कर काम करेगा। Quick Access फीचर की मदद से फोन की फाइलें सीधे लैपटॉप पर खोली जा सकेंगी और अलग से ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा ऐप्स और काम दोनों डिवाइस में सिंक रहेंगे, यानी अगर आप फोन पर कोई काम कर रहे हैं, तो उसी काम को लैपटॉप पर बिना रुकावट जारी रख पाएंगे। Google का मकसद यूजर्स को ऐसा इकोसिस्टम देना है जहां फोन और लैपटॉप एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़े हों।

Googlebook का डिजाइन और हार्डवेयर कितना प्रीमियम होगा?

डिजाइन और हार्डवेयर की बात करें तो Googlebook को प्रीमियम लुक और अलग-अलग स्क्रीन साइज में पेश किया जाएगा। Google इस प्रोजेक्ट के लिए Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। कंपनी ने 'Glowbar' नाम के एक खास डिजाइन एलिमेंट का भी जिक्र किया है, जो Googlebook लैपटॉप की पहचान बन सकता है। माना जा रहा है कि यह लैपटॉप पतले डिजाइन, बेहतर बैटरी और AI-Based इंटरफेस के साथ आएगा।

Googleboo कब लॉन्च होगा?

फिलहाल Google ने Googlebook की सिर्फ शुरुआती झलक दिखाई है। कंपनी इसके बारे में ज्यादा जानकारी अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में दे सकती है, जो 20 मई से शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लैपटॉप इसी साल बाजार में लॉन्च हो सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।