Acer Aspire 5 AI लैपटॉप भारत में 14 इंच स्क्रीन और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Acer Aspire 5 AI लैपटॉप ने भारत में एंट्री मार ली है। यह कंपनी का लेटेस्ट एआई लैपटॉप है, जिसमें आपको 14 इंच स्क्रीन और Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H प्रोसेसर मिलता है। यहां जानें कीमत।

Published By: Manisha | Published: May 20, 2026, 03:49 PM (IST)

Acer Aspire 5 AI लैपटॉप फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में कंपनी ने 14 इंच का WUXGA डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H चिप से लैस है। कंपनी ने इसमें 32GB RAM व 1TB स्टोरेज दी है। यह लैपटॉप Windows 11 Home 64-bit पर काम करता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए डिवाइस में FHD वेबकैम मिलता है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं। ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसके साथ HD ऑडियो सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Acer Aspire 5 AI Price in India, Availability

कंपनी ने Acer Aspire 5 AI को 79,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस लैपटॉप में आपको सिंगल सिल्वर कलर ऑप्शन मिलता है। इसे आप Acer Exclusive Stores, the Acer India online store, Amazon India, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales के जरिए खरीद सकेंगे। और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Acer Aspire 5 AI Specifications

फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में कंपनी ने 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल है। ग्लेयर को कम करने के लिए कंपनी ने इसमें Acer ComfyView टेक्नोलॉजी दी है। जैसे कि हमने बताया इ स लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H प्रोसेसर दिया गया है। एक मॉडल Intel Core Ultra 5 125H चिप के साथ लिस्ट है। इसके साथ 32GB LPDDR5 RAM और 1TB PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप Windows 11 Home 64-bit पर काम करता है और यह Copilot+ PC के तौर पर लिस्ट है। और पढें: 20000 रुपए से कम में मिल रहे ये 8 धांसू Smart TV, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने लैपटॉप में FHD वेबकैम दिया है, जो कि फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ आता है। इसके साथ इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो दिया गया है, जिसके साथ HD ऑडियो सपोर्ट मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने लैपटॉप में Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया है। इसके साथ इसमें Bluetooth 5.1 सपोर्ट मौजूद है। कंपनी ने इसमें 53.8Wh lithium-ion बैटरी दी है, जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कीबोर्ड में Copilot की मिलती है। लैपटॉप के साथ 65W पावर अडैप्टर मिलता है। इस लैपटॉप का डायमेंशन 312.5 x 218.5 x 17.5mm है। वहीं, इसका भार 1.2 KG है।

Acer Aspire 5 AI Specifications
डिस्प्ले 14 इंच WUXGA IPS डिस्प्ले
रेजलूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल
डिस्प्ले फीचर Acer ComfyView टेक्नोलॉजी
प्रोसेसर Intel Core Ultra 5 / Intel Core Ultra 7 H
चिपसेट Intel Core Ultra 5 125H
RAM 32GB LPDDR5
स्टोरेज 1TB PCIe Gen 4 NVMe SSD
ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 11 Home 64-bit
AI फीचर Copilot+ PC
वेबकैम FHD Webcam
प्राइवेसी फीचर Physical Privacy Shutter
माइक्रोफोन Built-in Microphone
ऑडियो Dual Stereo Speakers, HD Audio
कनेक्टिविटी Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1
बैटरी 53.8Wh Lithium-ion
चार्जिंग 65W Fast Charging
कीबोर्ड फीचर Copilot Key
पावर अडैप्टर 65W Adapter
डायमेंशन 312.5 x 218.5 x 17.5mm
वजन 1.2KG

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।