comscore

Xiaomi Civi 6 को लेकर बड़ा खुलासा, जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा

Xiaomi का नया स्मार्टफोन Xiaomi Civi 6 लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें AI शॉर्टकट बटन, 200MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इसे अफवाह मानी जा रही है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 16, 2026, 12:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi का नया स्मार्टफोन Xiaomi Civi 6 एक बार फिर चर्चाओं में है, हाल ही में आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। कुछ महीनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कंपनी Civi सीरीज को बंद कर सकती है, लेकिन अब नए खुलासों से पता चलता है कि इस सीरीज पर अभी काम जारी है। कंपनी ने मई 2025 में Xiaomi Civi 5 Pro को चीन में पेश किया था। अब माना जा रहा है कि Civi 6 उसी का अपग्रेड वर्जन हो सकता है हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल अफवाह ही मानी जा रही है। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट

AI शॉर्टकट बटन और खास फीचर

लीक जानकारी देने वाले टिप्स्टर Digital Chat Station ने संकेत दिया है कि एक नया स्मार्टफोन कस्टमाइजेबल AI शॉर्टकट बटन के साथ आ सकता है। भले ही उन्होंने फोन का नाम साफ नहीं बताया, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर यूजर्स का मानना है कि यह Xiaomi Civi 6 ही हो सकता है। टिप्स्टर Smart Pikachu ने भी दावा किया है कि उनका पुराना पोस्ट इसी फोन से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि यह AI बटन यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग काम सेट करने की सुविधा देगा, जैसे कैमरा खोलना, वॉइस असिस्टेंट एक्टिव करना या किसी ऐप को तुरंत लॉन्च करना। news और पढें: Oppo Find X10 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा, लीक में हुआ खुलासा

कैमरा और प्रोसेसर

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Civi 6 में 6.59-inch का कर्व्ड LIPO डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें पतले बेजल होंगे। फोन में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी मजबूत होने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप भी इस बार खास हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 200MP का मेन रियर कैमरा, 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर, X-axis लीनियर मोटर, मेटल फ्रेम और ग्लास बैक पैनल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। news और पढें: Oppo Find X9s के लॉन्च से पहले लीक में हुआ बड़ा खुलासा, कैमरा के स्पेसिफिकेशन आए सामने

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह फोन भारत में भी नए नाम से आएगा

अगर पिछले मॉडल की बात करें तो Xiaomi Civi 5 Pro में 6.55-inch का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया था। इसमें Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6000mAh की बड़ी बैटरी भी थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Civi 6 इससे भी बेहतर अपग्रेड लेकर आएगा, हालांकि यह फोन फिलहाल चीन तक सीमित रह सकता है लेकिन संभावना है कि कंपनी इसे दूसरे देशों में नए नाम से लॉन्च करे। जब तक Xiaomi आधिकारिक जानकारी नहीं देता, तब तक इन सभी लीक खबरों को अफवाह के तौर पर लेना ही बेहतर होगा।