Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 21, 2025, 11:37 AM (IST)
Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही स्मार्टफोन की लीक आना शुरू हो गई हैं। लीक रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन्स के खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। लेटेस्ट लीक में वीवो के इस स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन, कैमरा, डिस्प्ले आदि का जानकारी सामने आ गई है। आइये, जानते हैं। और पढें: धांसू फीचर्स वाला Vivo फोन मात्र 1234 रुपये के खर्च पर होगा आपका, अभी लपकें सुपर डील
Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन में कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में टिप्स्टर Digitak Chat Station ने फोन के खास फीचर्स बताए हैं। साथ ही, वीवो के प्रोडक्ट हेड Han Boxiao ने भी फोन के कैमरा के बारे में हिंट दी है। DCS के अनुसार, वीवो के इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.82 इंच का 2k+ LTPO BOE क्वाड कर्व डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर लगा होगा। और पढें: Vivo V60 5G फोन 3000 रुपये सस्ता खरीदें, मिलेगा 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। इस फोन में 6000mAh से बड़ा बैटरी पैक मिलेगा। फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा, इस फोन में वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी।
वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म किया है कि X200 अल्ट्रा का कैमरा सेटअप 14 मिमी, 35 मिमी और 85 मिमी की मूल फोकल लंबाई को कवर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि पेरिस्कोप लेंस अब तक किसी भी स्मार्टफोन में यूज किया जाने वाला सबसे बड़ा लेंस होगा, जो X100 अल्ट्रा से भी आगे है। f/2.27 अपर्चर के साथ यह 38 प्रतिशत अधिक लाइट कैप्चर कर पाएगा। इससे कम रोशनी में बेहतर फोटो क्लिक होंगी। लीक रिपोर्ट्स की मानें को फोन में Qualcomm’s Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।