Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo T2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। पहली सेल के दौरान फोन पर छूट मिलेगी। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 22, 2023, 12:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह एक ही रैम वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।
  • इसकी सेल अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

Vivo T2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी सेल अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। स्मार्टफोन की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी। पहली सेल के दौरान चुनिंदा बैंक के कार्ड पर ऑफर मिलेगा। स्मार्टफोन को 8GB RAM के साथ लाया गया है। कंपनी का दावा है कि वीवो का यह नया 5G फोन 3D Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे स्लिम यानी पतला फोन है। इसमें Mediatek Dimensity प्रोसेसर और कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: 2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम

Vivo T2 Pro 5G Price in India

वीवो के अपने इस नए 5G फोन को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन 29 सितंबर, 2023 को शाम 7 बजे से Flipkart और ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे अभी प्री बुक कर सकते हैं। पहली सेल में ICICI और AXIS बैंक के कार्ड पर 2000-2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, एक हजार रुपये तक का एडिशनल प्रोडक्ट एक्सचेंज बोनस ऑफर भी दिया जाएगा। और पढें: 200MP+200MP कैमरा और 6600mAh बैटरी के साथ Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च, तस्वीरों में देखें Top Features और First Look

फोन के सभी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच का Full HD+ 3D Curved डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200nits है। स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर रन करता है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है।

इसके अलावा, फोन के शानदार फीचर्स में 4600mAh की बैटरी शामिल है। यह 66W FlashCharge चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वीवो का नया फोन MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर के साथ आता है। यह सेगमेंट का सबसे फास्ट फोन है। साथ ही, फ्लिपकार्ट पेज के अनुसार, यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे पतला फोन है।

कैसा है कैमपरा सेटअप?

फोटोग्राफी के लिए Vivo T2 Pro 5G के बैक साइड में 64MP OIS मेन कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा लगा है। बेहतर फोटो के लिए फोन में सुपर नाइट मोड, स्पोर्ट्स मोड, डुअल व्यू वीडियो मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।