Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 17, 2025, 01:01 PM (IST)
Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। लंबे समय से यह फोन लीक्स का हिस्सा बना हुआ था। अब फाइनली फोन के लॉन्च को ऑफिशियल कर दिया गया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M35 5G का अपग्रेड वर्जन होगा। ई-कॉमर्स जाइंट Amazon पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन की पहली झलक और फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer
Amazon पर Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट पर फोन को Coming Soon टैग के साथ लिस्ट किया गया है। टीजर पोस्टर के जरिए कंपनी ने फोन को “Monster AIcon” कहा है, जो कि कई AI फीचर्स से लैस होने वाला है। फिलहाल, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। और पढें: आज से शुरू हुई iQOO 15R की सेल, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
जैसे कि हमने बताया अमेजन लिस्टिंग के जरिए टीजर में फोन की पहली झलक भी दिखाई गई है। फोन के बैक पर ट्रिपल रिययर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जो कि कैप्सूल आकार के मॉड्यूल में मौजूद है। इस मॉड्यूल में ऊपरी रिंग में दो कैमरा सेंसर देखे जा सकते हैं। माना जा सकता है कि नीचे वाले रिंग में कंपनी LED फ्लैश को जगह दे सकती है। इस हिसाब से फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
लीक फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy M36 फोन में कंपनी Exynos 1380 प्रोसेसर दे सकती है, जो कि Samsung Galaxy M35 में भी मौजूद है। इसके अलावा, फोन में लेटेस्ट AI फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट किया जा जा चुका है। लीक की मानें, तो फोन का सिंगल कोर स्कोर 1004 व मल्टी-कोर स्कोर 2886 है। इसमें 6GB RAM मिल सकता है। जैसे कि हमने बताया फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। माना जा रहा है कि आन वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट से जुड़ी डिटेल्स भी रिवील की जा सकती है।