Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 02, 2026, 06:30 PM (IST)
Redmi Note 15 5G Price Hike
Smartphones Price Hike: धीरे-धीरे करके कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने मौजूद स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाती जा रही है। हाल ही में OnePlus 15R की कीमत बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब एक नहीं बल्कि कई Redmi फोन के महंगे होने की खबर सामने आ रही है। जी हां, कंपनी ने एक-साथ Redmi Note 15, Redmi 15 और Redmi 15C स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी है। आपको बता दें, फोन में इस्तेमाल होने वाले कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनियां फोन की कीमतें अपडेट कर रही है। यहां जानें अब कितने महंगे मिलेंगे ये फोन। और पढें: Redmi Note 15 SE 5G भारत में हुआ लॉन्च, फीचर्स देख खरीदने का करेगा मन, बस इतनी है कीमत
Redmi Note 15 फोन को कंपनी ने 22,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। हालांकि, अब यह फोन आपको 24,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने फोन की कीमत 2000 रुपये बढ़ा दी है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का है। और पढें: Redmi K90 Ultra के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, 3C Certification Database पर आया नजर
वहीं, दूसरी ओर फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 24,999 रुपये थी, जो कि अब आपको 27,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने फोन की कीमत 3000 रुपये बढ़ाई है। और पढें: Xiaomi TV S Mini LED Series इस तारीख को होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये सब फीचर्स
Redmi 15 फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत पहले 14,999 रुपये है, जो कि अब आपको 18499 रुपये में मिलेगा। इस लिहाज से कंपनी ने फोन की कीमत 3500 रुपये बढ़ा दी है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत पहले 15,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 4500 रुपये महंगा होकर 20,499 रुपये हो गया है। इसके 256GB स्टोरेज की कीमत पहले 16999 रुपये थी, जो कि अब 22,499 रुपये में मिलेगा।
Redmi 15C फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है, जिसे आप 15499 रुपये में अब खरीद पाएंगे। यह मॉडल 3000 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये थी, जो कि अब 3500 रुपये महंगा होकर अब 17499 रुपये में मिलेगा। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत पहले 15499 रुपये थी, जो कि अब 19499 रुपये में मिल रहा है।