Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 12:28 PM (IST)
Redmi K90 Ultra
Redmi K90 Ultra जल्द ही लॉन्च हो सकता है और लॉन्च से पहले ही यह फोन चर्चा में आ गया है, Xpertpick की रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स सामने आए हैं। इस लिस्टिंग के मुताबिक Redmi K90 Ultra में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, खास बात यह है कि यह फोन Redmi K90 सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल माना जा रहा है, जिसे अक्टूबर 2025 में लॉन्च हुई सीरीज का अपग्रेड बताया जा रहा है। और पढें: Redmi 15A 5G की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K90 Ultra में 8000mAh से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है, इसके अलावा इस फोन में आने वाला 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे कम समय में फुल चार्ज करने में मदद करेगा। और पढें: Redmi लेकर आ रहा धांसू फीचर्स वाला हाई-एंड गेमिंग फोन, मिलेगी RedMagic को जोरदार टक्कर
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल माना जा रहा है। इतना ही नहीं फोन में एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है, जो लंबे समय तक गेम खेलने या हैवी ऐप्स इस्तेमाल करने पर फोन को गर्म होने से बचाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8-inch के आसपास का 1.5K LTPS OLED स्क्रीन मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। और पढें: OnePlus 13 के गिरे दाम, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट
इसके अलावा Redmi K90 Ultra में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर्स और IP68 रेटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिलने की संभावना है। यह फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी हो सकता है। अगर हम मौजूदा Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max की बात करें, तो इनमें 7100mAh और 7560mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कीमत की बात करें तो Redmi K90 की शुरुआती कीमत करीब ₹32,000 और Pro Max वेरिएंट की कीमत करीब ₹49,000 है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Redmi K90 Ultra इससे थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन इसके फीचर्स इसे एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन बना सकते हैं।