Realme इस दिन ला रहा 10,001mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन, Vivo-Xiaomi को मिलेगी टक्कर

Realme Narzo Power 5G की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। इस स्मार्टफोन को अगले हफ्ते बाजार में उतारा जाने वाला है। इसमें 10,001mAh की बैटरी मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Feb 26, 2026, 01:16 PM (IST)

Realme ने पिछले महीने यानी जनवरी में Realme P4 Power 5G को भारत में लॉन्च किया था। यह पहला फोन था, जो 10,001mAh की बैटरी के साथ आया। अब कंपनी इस ही जंबो बैटरी के साथ नया फोन Realme Narzo Power 5G लाने वाली है। इसे अगले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा जाने वाला है। इससे भारतीय बाजार में वीवो, शाओमी और सैमसंग जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम

Realme Narzo Power 5G Launch Date

रियलमी के मुताबिक, Realme Narzo Power 5G की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। यह Narzo सीरीज का नया फोन है, जिसे 5 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाना है। इसकी माइक्रो-साइट अमेजन इंडिया (Amazon India) पर लाइव हो गई है। इससे फोन में मिलने वाले फीचर्स का पता चला है। और पढें: Realme Narzo 100x 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

मिलेंगे ये फीचर्स

माइक्रो-साइट के अनुसार, Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके साथ 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और एआई चिप दी गई है, जिससे यूजर्स AI फीचर्स का उपयोग कर पाएंगे। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

डिस्प्ले और OS

इस स्मार्टफोन को 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले 4डी कर्व्ड प्लस डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इसमें Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोटो व वीडियो के लिए 50MP का कैमरा मिलेगा।

अन्य डिटेल

इस स्मार्टफोन में पर्सनल डेटा प्रोटेक्ट करने के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स भी मिलेंगे।

इस डिवाइस से भी उठेगा पर्दा

रियलमी नार्जो पावर 5जी के अलावा C-सीरीज के Realme C83 5G को भी लॉन्च करने वाला है। इस फोन को 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें, तो हैंडसेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी। इसका साइज 6.8 होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। बेहतर फंक्शनिंग के लिए मोबाइल फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।