Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 05, 2025, 04:50 PM (IST)
Oppo कंपनी भारत में जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आज टीजर पोस्टर के जरिए नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कंफर्म किया है। फिलहाल, फोन के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। कंपनी ने फोन का नाम रिवील नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह OPPO Reno 14 सीरीज या फिर OPPO K13 सीरीज का फोन हो सकता है। आपकी जनकारी दे लिए बता दें, ओप्पो रेनो 14 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। ऐसे में माना जा सकता है कि कंपनी जल्द ही भारत में इस सीरीज को लॉन्च करने वाली है। और पढें: Oppo K14 5G को 774 रुपये देकर लाएं घर, 7000mAh बैटरी फोन पर यहां मिल रही 36 महीने की EMI
OPPO ने प्रेस रिलीज के लिए नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। कंपी ने पोस्ट में लिखा है, “This Oppo phone is gearing up for a bold comeback।” टीजर में पोस्टर भी शेयर किया गया है। इस पोस्टर में पर्दे के पीछे छिपा फोन दिख रहा है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
जैसे कि हमने बताया कंपनी ने सिर्फ फोन की लॉन्चिंग कंफर्म की है। कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। अटकलें लगाई जा रही है कि यह OPPO Reno 14 सीरीज हो सकती है। कंपनी ने चीन में इस सीरीज के तहत दो फोन OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro को लॉन्च किया है।
-6.59 इंच का डिस्प्ले/6.83 इंच डिस्प्ले
-MediaTek Dimensity 8350/MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-50MP सेल्फी कैमरा
चीनी मॉडल की बात करें, तो Oppo Reno 14 फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, प्रो मॉडल 6.83 इंच डिस्प्ले के साथ आया है। इसके साथ MediaTek Dimensity 8450 चिप दी गई है। दोनों ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा दिया गया है। ओप्पो रेनो 14 में 6000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, प्रो फोन 6200mAh बैटरी के साथ आया है।