comscore

Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro मार्केट में जल्द मारेंगे एंट्री! फीचर्स लीक

Oppo K14 Turbo सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। इस सीरीज में Oppo K14 Turbo और Oppo K14 Turbo Pro फोन शामिल हो सकते हैं। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 17, 2026, 01:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oppo K14 Turbo सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। कंपनी इस सीरीज के तहत दो फोन Oppo K14 Turbo और Oppo K14 Turbo Pro को मार्केट में पेश कर सकती है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के तहत इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। लीक में इनके फीचर्स बी सामने आए हैं। लीक के मुताबिक, Oppo K14 Turbo Pro फोन 6.79 इंच OLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देने वाला है। वहीं, इस फोन में Mediatek Dimensity 9500s प्रोसेसर मौजूद होगा। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें, तो यह फोन 6.59 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। साथ ही इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: OPPO A3x 5G सिर्फ 534 रुपये महीने पर होगा आपका, Flipkart पर मिल रही गजब Deal

Oppo K14 Turbo series launch timeframe

लीक्स की मानें, तो अपकमिंग Oppo K14 Turbo सीरीज अगले महीने अप्रैल में दस्तक दे सकती है। जैसे कि हमने बताया कंपनी इस सीरीज के तहत दो फोन Oppo K14 Turbo और Oppo K14 Turbo Pro लेकर आ सकती है। कहा जा रहा है कि ये कंपनी के दमदार गेमिंग फोन होंगे, जिसमें कंपनी कॉम्पैक्ट हाई-स्पीड फैन दिए जाएंगे। ऐसे में हैवी गेमिंग के दौरान यह कूलिंग सिस्टम फोन को गर्म होने से रोकेगा। news और पढें: 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी वाले Oppo Find X9 Pro पर 7500 रुपये का Discount, हाथ से न जानें दे मौका

Oppo K14 Turbo series leak specifications

सभी लीक फीचर्स की बात करें, तो Oppo K14 Turbo Pro फोन में कंपनी 6.79 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले देने वाली है। इसके अलावा, यह फोन Mediatek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, दूसरी ओर स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी छोटा 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्रो मॉडल को कंपनी कई वेरिएंट्स में पेश करेगी, जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512G स्टोरेज मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस फोन में कंपनी white, grey, pink और forged carbon कलर ऑप्शन पेश करने वाली है। फोन का भार 201 ग्राम होगा। इन सब के अलवा, लीक की मानें तो प्रो वेरिएंट में कंपनी 8000mAh तक की जंबो बैटरी पेश करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।