comscore

Oppo ने MWC 2026 में किया बड़ा ऐलान, Find X9 Series में मिलेगा Quick Share के साथ AirDrop सपोर्ट

Oppo ने Mobile World Congress 2026 (MWC 2026) में बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि अब Oppo Find X9 Series स्मार्टफोन Apple डिवाइस जैसे iPhone, iPad और Mac के साथ आसानी से फाइल शेयर कर पाएंगे। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 12:35 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oppo ने Mobile World Congress 2026 (MWC 2026) में एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि उसके स्मार्टफोन अब Android के Quick Share के जरिए सीधे Apple डिवाइस से फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे। यानी अब Oppo यूजर्स iPhone, iPad और Mac के साथ आसानी से फाइल शेयर कर सकेंगे। इसके लिए किसी Third Party के App की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर Android और Apple डिवाइस के बीच बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए डेवलप किया गया है। news और पढें: Oppo Find X9 Pro पर 7500 रुपये की छूट, 200MP कैमरा वाले फोन पर सुनहरी डील

Oppo और Apple यूजर्स के बीच फाइल ट्रांसफर होगी आसान

Oppo Find X9 सीरीज इसके पहले स्मार्टफोन होंगे जो AirDrop को Quick Share में सपोर्ट करेंगे। इसका मतलब है कि यूजर्स सीधे Oppo डिवाइस से Apple प्लेटफॉर्म पर फाइल Send और Receive कर सकेंगे। Oppo ने बताया कि यह फीचर MediaTek और Google के सहयोग से तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि March 2026 से Find X9 Series में इस फीचर का रोलआउट सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए शुरू होगा। इससे Oppo और Apple यूजर्स के बीच फाइल ट्रांसफर अब पहले से कहीं आसान और सुरक्षित हो जाएगा। news और पढें: Oppo Find X9 Ultra की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, इस साल उठेगा फोन से पर्दा

यह फीचर कैसे काम करता है

Google के अनुसार, यह क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग P2P (Peer-to-Peer) कनेक्शन पर काम करती है। इसका मतलब है कि फाइलें सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में जाती हैं, किसी सर्वर के पास नहीं जाती। इसलिए फाइल शेयरिंग का कोई रिकॉर्ड या लॉग नहीं रखा जाता। Quick Share अब AirDrop के ‘Everyone for 10 minutes’ मोड के साथ भी काम करेगा। Google ने बताया कि इस फीचर में सुरक्षा और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसे अलग से टेस्ट किया गया है। एक Third Security Company NetSPI ने भी इसकी जांच की और पाया कि यह दूसरे तरीकों से ज्यादा सुरक्षित है और कोई भी जानकारी लीक नहीं होती।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

सबसे पहले Pixel 10 Series में आया था ये फीचर्स

Android डिवाइस में Quick Share का नया फीचर सबसे पहले Pixel 10 Series में आया था। इसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं, जो पहले ही AirDrop के साथ Quick Share को सपोर्ट करते हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह फीचर जल्द ही Pixel 9 Series में भी आएगा।