Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 05, 2026, 05:18 PM (IST)
Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबस मार्केट में लॉन्च हो गए हैं। Nothing Phone (4a) Pro की बात करें, तो यह सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें Phone (3) की तरह Glyph Matrix डिजाइन दिया गया है। वहीं, दूसरी तरह Nothing Phone (4a) में नया Glyph Bar डिजाइन दिया गया है, जो कि नोटिफिकेशन आने पर लाइट-अप होता है। आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Nothing Phone 4a Pro का आया टीजर, फोन के बैक में Glyph Matrix डिस्प्ले आई नजर
कंपनी ने Nothing Phone (4a) को 3 वेरिएंट्स में पेश किया है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, 256GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। तीसरे व टॉप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है। और पढें: Nothing Phone 4a को Flipkart सेल से पहले खरीदने का सिर्फ यहां मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च
Nothing Phone (4a) Pro के दाम की बात करें, तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 256GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है। तीसरे व टॉप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये है। और पढें: लॉन्च से पहले Nothing Phone 4a फोन की कीमत हुई लीक, जानिएं यहां
फीचर्स की बात करें, तो Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 4500 Nits ब्राइटनेस दी गई है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 12GB RAM व 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 63 मिनी LEDs मौजूद है। Glyph Bar रिंगटोन, नोटिफिकेशन आदि को सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का Samsung GN9 1/1.57-inch प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा, 50MP का पेरिस्कोप Samsung JN5 1/2.75- सेंसर के साथ आता है, जिसमें आपको OIS व 70x अल्ट्रा-जूम का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5400mAh की है, जिसके साथ 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
वहीं, दूसरी ओर Nothing Phone 4a Pro में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसमें 5000 Nits ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा, फोन 4nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB RAM व 256GB स्टोरेज दी गई है। पानी से बचाव के लिए इसमें भी IP65 रेटिंग मिलती है। इस फोन में Glyph Matrix दिया गया है, जिसमें 137 मिनी LEDs मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का Sony LYT-700c प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ, 50MP का पेरिस्कोप सेंसर 140x “Ultra Zoom” क्षमता के साथ आता है। साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5,400mAh की है, जिसके साथ 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।