Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 05, 2026, 12:57 PM (IST)
MWC 2026 (Mobile World Congress) का आज आखिरी दिन है। यह मेगा टेग इवेंट स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित किया गया है। इस इवेंट के दौरान विभिन्न टेक कंपनियां अपनी नई-नई टेक्नोलॉजी को रिवील कर रही है। इसी दौरान Infinix ने भी MWC 2026 के दौरान अपना जलवा बरकरार रखा है। कंपनी ने इस इवेंट के दौरान अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप Infinix Note 60 Ultra फोन पेश किया है, जिसकी सेल चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगी। इस फोन को कंपनी ने Pininfarina की साझेदारी में डिजाइन किया है, जो कि देखने में काफी यूनिक है। इनफिनिक्स का यह फोन खास सैटेलाइट कॉलिंग फीचर के साथ भी आता है, जो कि आपको बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र में सैटेलाइट के जरिए कॉल करने व मैसेज करने की सुविधा देगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
कंपनी ने Infinix Note 60 Ultra फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है, जिसमें 4500 Nits की ब्राइटनेस आती है। फिलहाल, कंपनी ने स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ फोन Android 16 बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। इस फोन में बिल्ट-ईन ईसिम सपोर्ट भी मिलेगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इसमें Satellite Calling व Messaging सुविधा भी दी है, जिसके जरिए आप बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र में कॉलिंग व मैसेज करने में सक्षम होंगे। और पढें: Infinix NOTE Edge 5G की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया गया है। इसमें 200MP का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung ISOCELL JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर 100x जूम के साथ आता है। अल्ट्रा-वाइड कैमरे से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की गई है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Infinix Note 60 Ultra फोन में कंपनी ने चार कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जिसमें Amalfi Blue, Monza Red, Roma Silver और Torino Black कलर ऑप्शन शामिल है।
फोन के बैक पर कंपनी ने “Floating Taillight” इंडिकेटर दिया है, जो कि ऑन होने पर जलता है। वहीं, फोन में Active Matrix डिस्प्ले मिलती है, जो कि रियर पैनल पर नोटिफिकेशन, आइकन व वर्चुअल असिस्टेंट को डिस्प्ले करता है।