Lava Smart 4 शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 9000 रुपये से कम
Lava Smart 4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का बजट फोन है, जिसमें 5000mAh बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Published By: ajay verma
Published: Aug 11, 2026, 09:39 AM (IST)
भारतीय स्मार्टफोन मेकर Lava ने बजट सेगमेंट में नए फोन Lava Smart 4 को पेश किया है। इस डिवाइस की कीमत 9 हजार रुपये से कम है। इसमें एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAH की बैटरी दी गई है। चलिए जानते हैं लावा के स्मार्ट 4 की कीमत और फीचर के बारे में नीचे...
कितनी है Lava Smart 4 की कीमत ?
लावा का यह मोबाइल फोन दो कलर ऑप्शन Konark Gold और Ajanta Grey में अवेलेबल है। इसकी कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। इसे ऑफिशियल रिटेल आउटलेट और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
Lava Smart 4 के स्पेसिफिकेशन ?
| Specification | Details |
|---|---|
| Colors | Konark Gold, Ajanta Grey |
| Display | 6.56-inch qHD LCD |
| Resolution | 960 × 540 pixels |
| Refresh Rate | 90Hz |
| Processor | Unisoc SC9863A Octa-Core |
| GPU | IMG8322 |
| RAM | 3GB |
| Storage | 32GB |
| Expandable Storage | Up to 512GB via microSD card |
| Operating System | Android 16 Go Edition |
| Rear Camera | 8MP with LED Flash |
| Front Camera | 5MP |
| Security | Fingerprint Sensor, Face Unlock |
| Durability | MIL-STD-810H Military-Grade Certification |
| Audio | FM Radio, Powerful Speaker |
| Battery | 5000mAh |
| Charging | 10W |
| SIM | SIM Card Slot |
| Connectivity | Wi-Fi, GPS, Bluetooth |
| Port | USB Type-C |
| Audio Jack | Yes |
कंपनी के मुताबिक, लावा स्मार्ट 4 में 6.56 इंच का qHD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 960 x 540 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। स्मूथ वर्किंग के लिए मोबाइल फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और IMG8322 GPU दिया है। इसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 गो एडिशन पर काम करता है। इस फोन के बैक में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया है।
सुरक्षा के लिहाज से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक को जगह मिली है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेशन मिला है। यानी कि इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। इसके अलावा, हैंडसेट में FM Radio और दमदार साउंड वाला स्पीकर भी मिलता है।
बैटरी
यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है। इसे 10 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर फोन में सिम कार्ड स्लॉट, ऑडियो जैक, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया है।
जून में लावा का कौन-सा फोन हुआ लॉन्च ?
लावा स्मार्ट 4 से पहले कंपनी ने Lava Bold N2 5G को भारतीय बाजार में उतारा था। इस स्मार्टफोन की ओरिजनल कीमत 12,999 रुपये है। इसमें 6000mAh बैटरी मिलती है। इसे 18 वॉट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसे आईपी64 की रेटिंग दी गई है।
फोटो क्लिक करने के लिए मोबाइल फोन में 13MP का कैमरा दिया है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ फोन में Unisoc T8200 चिपसेट, 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम दी गई है। इसमें 120 हर्ट्ज वाला डिस्प्ले भी है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।