Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 16, 2026, 03:22 PM (IST)
Lava Bold N2 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। हाल ही में कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग को रिवील किया था। वहीं, अब फाइनली इसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold N1 का ही अपग्रेड वर्जन होने वाला है। फीचर्स की बात करें, तो लावा के इस फोन में Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। टीजर पोस्टर के जरिए फोन का लुक सामने आया है। इस फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: देसी ब्रांड ने उड़ाया गर्दा, मात्र 7499 रुपये में Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब
Lava ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Lava Bold N2 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन 17 फरवरी दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी अभी इस फोन को “Be Fearless, Be Bold” के साथ टीज कर रही है। साथ ही पोस्ट के जरिए यह भी कंफर्म किया गया है कि इस फोन की सेल Amazon पर ही उपलब्ध होगी। इसके अलावा, कंपनी ने अभी फोन के अन्य फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है, जिसमें फोन का डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम, कैमरा, बैटरी जैसे फीचर्स शामिल होंगे। और पढें: Lava Bold N2 की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर दिखी फोन की पहली झलक
Some follow trends.
Some set standards.और पढें: Lava Blaze Duo 3 दो स्क्रीन के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 17,000 रुपये से कम
Bold N2
Be fearless. Be bold.Launching 17th Feb | 12PM
Only on Amazon#BoldN2 #BeFearlessBeBold #ComingSoon pic.twitter.com/h3DWGWiZd2— Lava Mobiles (@LavaMobile) February 16, 2026
जैसे कि हमने बताया फोन के टीजर पोस्टर के जरिए फोन का लुक सामने आ चुका है। यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होने वाला है। यह कैमरा सेटअप कैप्सूल आकार के कैमरा मॉड्यूल में मौजूद होने वाला है। इस मॉड्यूल के अंदर ही जानकारी दी गई है कि फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जिसके साथ कंपनी ने LED फ्लैश को पेयर किया है। फोन के बॉटम लेफ्ट कॉर्नर पर LAVA की ब्रांडिंग की गई है। फोन का दाएं किनारे पर पावर बटन मौजूद है। वहीं, बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 ऑडियो जैक व स्पीकर ग्रील आदि मिलते हैं।
पिछले साल Lava Bold N1 को 5999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें, तो लावा के फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन Unisoc 9863A प्रोसेसर से लैस है। फोन में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है। इस फोन में भी कंपनी ने 13MP का रियर कैमरा दिया था।