comscore

itel S24 भारत में लॉन्च, कम दाम में मिले रहे 108MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स

Itel S24 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में पंच होल कटआउट और HD+ डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 23, 2024, 12:05 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • itel S24 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में पंच होल कटआउट और HD+ डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिल रहे हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

itel S24 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इसे कम दाम में दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। इसमें 108MP का मेन कैमरा मिल रहा है। फोन को दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। स्मार्टफोन MediaTek प्रोसेसर से लैस है। फोन अल्ट्रा फास्ट परफॉर्मेंस के साथ आया है। इस स्मार्टफोन में 16GB तक RAM का ऑप्शन मिल रहा है। itel के इस हैंडसट में Atom स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलती है। स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: Realme के 10001mAh जंबो बैटरी वाले फोन की पहली सेल, मिल रहा 4000 का बंपर डिस्काउंट

itel S24 Price in India

इस स्मार्टफोन को भारत में दो कलर ऑप्शन Indoor Light और Sunlight में लाया गया है। फोन की सेल लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आज से ही शुरू हो गई है। स्मार्टफोन को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra फोन 9000 रुपये सस्ता खरीदें, सेल शुरू होने से पहले यहां से सस्ते में खरीदें

itel S24 के सभी फीचर्स

  • 500mAh बैटरी
  • 16GB RAM
  • 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • 18W फास्ट चार्जिंग
  • 128GB स्टोरेज

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो itel S24 में 18W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन AI स्मार्ट चार्ज को सपोर्ट करता है। इसकी बैटरी स्टैंडबाई पर 49 दिनों तक चल सकती है। हैंडसट अल्ट्रा क्लियर साउंड क्वालिटी मिलती है। फोन में डुअल DTS स्पीकर्स दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज और 8GB RAM दी गई है। रैम को 8GB बढ़ाने का मौका भी मिलता है। इसके अलावा, फोन 6.6 इंच के HD+ डिस्प्ले से लैस है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1612 x 720, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 120hz और पीक ब्राइटनेस 480 है। इस फोन में Octa Core MediaTek Helio G91 प्रोसेसर दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैसा है कैमरा सेटअप?

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 108MP AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर पंच होल कटआउट मिल रहा है। फोन 8MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन और भी कई शानदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है।