धमाल मचाने आ रहे iQOO के दो नए स्मार्टफोन, मिलेगी 9000mAh की बड़ी बैटरी!

iQOO Z11 और iQOO Z11x को पेश करने की योजना बनाई जा रही है। इन दोनों फोन के फीचर्स रिवील हो गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक दोनों की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 10, 2026, 12:09 PM (IST)

iQOO लवर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी iQOO Z11 सीरीज का विस्तार कर iQOO Z11 और iQOO Z11x लाने की तैयारी कर रही है, जिनके फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इनमें Snapdragon प्रोसेसर से लेकर एचडी डिस्प्ले तक देखने को मिल सकता है। इनकी कीमत भी मिड-प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है। इससे पहले iQOO Z11 Turbo को उतारा गया, जिसे चीन में खूब पसंद किया गया। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन का हवाला देते हुए बताया कि iQOO Z11 को 3सी लिस्टिंग पर देखा गया है, जहां इस फोन का मॉडल नंबर V2551A है। इस डिवाइस को 9000mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। और पढें: 256GB स्टोरेज और 6500mAh बैटरी वाले iQOO Z10x 5G पर कमाल की डील, सिर्फ 598 रुपये महीना देकर लाएं घर

बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए फोन में 1.5K रेजलूशन वाला LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज हो सकता है। अब सीरीज के दूसरे फोन यानी iQOO Z11x की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच की FHD+ LCD स्क्रीन मिल सकती है। स्मूथ वर्किंग के लिए Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दी जा सकती है।

कब उठेगा दोनों फोन से पर्दा ?

स्मार्टफोन निर्मता आइकू ने अभी तक जेड 11 और जेड11एक्स की लॉन्चिंग, फीचर या कीमत के बारे में कोई डिटेल नहीं दी है, मगर लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इन दोनों फोन को मार्च के अंत या फिर अप्रैल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इन दोनों के आने से ग्लोबल बाजार में जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा।

iQOO Z11 Turbo

इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo पर नजर डालें, तो इस स्मार्टफोन की कीमत 387 यूएसडी यानी करीब 34,960 रुपये के आसपास रखी गई है। फीचर्स पर आएं, तो स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग से लैस 7600mAh की बैटरी मिलती है। इस डिवाइस में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Schott Shield ग्लास लगाया गया है।

यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 1 टीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 16 जीबी तक रैम मिलती है। फोटो के लिए मोबाइल फोन में 200MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।