iPhone 18 Pro पहले से ज्यादा होगा पावरफुल और स्मार्ट, इन धमाकेदार फीचर्स के साथ देगा दस्तक

iPhone 18 Pro सबसे चर्चित स्मार्टफोन है, जिसमें मिलने वाले टॉप फीचर्स रिवील हो चुके हैं। इसके अलावा, डिवाइस की लॉन्चिंग और प्राइसिंग से जुड़ी भी सामने आई है।

Published By: ajay verma | Published: May 05, 2026, 09:49 AM (IST)

iPhone 18 Series इस साल की शुरुआत से लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बनी हुई है। इस लाइनअप में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को जोड़ा जा सकता है। इन सभी में सबसे ज्यादा लीक्स प्रो मॉडल की आई हैं। इनसे संभावित लॉन्चिंग और कीमत की जानकारी मिली है। साथ ही, डिवाइस के उन टॉप फीचर्स का भी पता चला है, जो इस वर्ष हैंडसेट में देखने को मिल सकते हैं। आइए अपकमिंग फीचर पर डालते हैं एक नजर... और पढें: भारत में इतनी होगी iPhone 18 Pro Max और 18 Pro की कीमत! लॉन्च टाइमलाइन, दाम और स्पेक्स सब लीक

iPhone 18 Pro Features

Dynamic Island

9to5 की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो में इस बार फेस आईडी सेंसर को नीचे की तरफ शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे Dynamic Island का आकार छोटा हो जाएगा। इससे स्क्रीन की विजिब्लिटी बढ़ जाएगी। और पढें: क्या iPhone 18 Pro में मिलेगा छोटा Dynamic Island? Apple कर रहा नए डिजाइन का टेस्ट, लीक में हुआ खुलासा

A20 Pro

हर वर्ष एप्पल अपने लेटेस्ट आईफोन में नई चिप देता है, जो पुरानी के मुकाबले बेहतर परफॉर्म करती है। माना जा रहा है कि इस बार आईफोन 18 प्रो में A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकती है। यह कंपनी का पहला प्रोसेसर होगा, जिसमें WMCM (Wafer-Level Multi-Chip Module) का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे डिवाइस में AI फीचर्स मिलेंगे और परफॉर्मेंस अलग स्तर पर पहुंच जाएगी। और पढें: Apple iPhone 18 Pro के नए कलर्स हुए लीक, हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Battery

आईफोन 18 प्रो में मौजूदा मॉडल से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इससे डिवाइस सिंगल चार्ज में लंबे समय तक काम करेगा। इसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस वजह से फोन का वजन और थिकनेस बढ़ सकती है।

Camera Control

कैमरा कंट्रोल को सबसे पहले iPhone 16 के साथ लाया गया था। इस बटन की मदद से फोन के कैमरा को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें जूम से लेकर टोन तक सेट करने की सुविधा मिलती है। अब खबर है कि आईफोन 18 प्रो में भी यह बटन मिलेगा। यह वर्तमान में आने वाले फोन्स में मिलने वाले बटन से अधिक सरल व यूजर फ्रेंडली होगा।

कितनी हो सकती है कीमत ?

अमेरिकन टेक कंपनी एप्पल ने अभी तक आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग या कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस लाइनअप को सितंबर 2026 में पेश किया जा सकता है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1 लाख के आसपास रखी जा सकती है।

अंत में बताते चलें कि आईफोन 17 प्रो को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2622×1206 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले फीचर मिलता है। इस पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन ग्लास लगाया गया है।

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में A19 Pro चिप दी गई है। इसके साथ 16 कोर Neural Engine और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है। इसे IP68 की रेटिंग भी दी गई है। इसका मेन कैमरा 48MP का है। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का फ्यूजन टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 18MP का कैमरा मिलता है।

कंपनी का कहना है कि इस आईफोन की बैटरी फुल चार्ज में 31 घंटे चलती है। इसे 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें सिम कार्ड स्लॉट, ई-सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसकी डायमेंशन 150×71.9×8.75mm और वजन 204 ग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।