Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 03, 2026, 10:16 AM (IST)
Google Pixel 11 Series से जुड़ी लीक्स आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में गूगल पिक्सल 11 (Google Pixel 11) और गूगल पिक्सल 11 प्रो (Google Pixel 11 Pro) की तस्वीर सामने आई, जिनमें दोनों फोन्स की पहली झलक देखने को मिली। इसके साथ दोनों के कुछ फीचर्स भी रिवील हुए। अब लाइनअप के टॉप एंड मॉडल यानी गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल (Google Pixel 11 Pro XL) की इमेज सामने आई है। इसमें अपकमिंग फोन का फर्स्ट लुक देखा जा सकता है। और पढें: Google ने AI Pro प्लान को किया अपग्रेड, अब AI Tools के साथ मिलेगा 5TB Cloud Storage, वो भी बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज
@OneLeaks की ओर से गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की इमेज लीक की गई है। इस लीक तस्वीर को देखें, तो फोन का डिजाइन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। इसके बैक-पैनल में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन लेंस लगे हैं। इनके बगल में Flash लाइट भी है। और पढें: Google Veo 3.1 Lite Launched: अब कम खर्च में हाई क्वालिटी AI वीडियो, जानें कीमत
अब फ्रंट की बात करें, तो फोन में पंच होल कैमरा मिलता है। इस डिवाइस के एज फ्लैट हैं। इसके राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिया गया है, जिससे डिवाइस को ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अलावा, इमेज से कोई और जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Gmail यूजर्स के लिए खुशखबरी, आया AI Inbox नाम का खास फीचर, जानें क्या है इसमें खास
हालिया रिपोर्ट की मानें, तो पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की डायमेंशन 162.7 x 76.5 x 8.5mm हो सकती है। इस फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसमें स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Tensor G6 चिप दी जा सकती है। इसमें 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
इस स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए Titan M3 चिप दी जा सकती है। इसके साथ फोन में पहली बार सैमसंग की जगह MediaTek M90 मॉडम मिल सकता है। इसके साथ 16 जीबी रैम मिलने की संभावना है।
यह स्मार्टफोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 100x जूम वाला कैमरा दिया जाएगा, जिससे 4के वीडियो शूट की जा सकेगी। इसके साथ कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स भी मिलेंगे।
गूगल ने अभी तक पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इस लाइनअप को अगस्त में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत प्रीमियम रेंज में होगी। इसका मुकाबला एप्पल और सैमसंग के डिवाइस से होगा।
पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए पिक्सल 10 प्रो एक्सएल की बात करें, तो यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन में गेमिंग, मूवी और सोशल मीडिया के लिए 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 3300 निट्स है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है।
इस मोबाइल फोन में Google Tensor G5 और Titan M2 चिप लगी है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इसमें 16 जीबी रैम और 1टीबी तक स्टोरेज दी गई है। इसमें 50एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। इसकी बैटरी 5200mAh की है। इसे 39 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।