Free Fire Max में Untamed Fist के साथ मिल रही Persia Prowess स्किन, ऐसे करें अनलॉक
Free Fire Max Untamed Beat Fist इवेंट लाइव हो गया है। इसमें Untamed Fist, Enhance Hammer, Super Leg Pocket और Red Samurai Weapon Loot Crate जैसे आइटम आइटम को पाया जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Feb 26, 2026, 09:48 AM (IST)
Free Fire Max में Untamed Beat Fist इवेंट की एंट्री हो गई है। इस शानदार इवेंट में प्रीमियम Fist दिया जा रहा है, जिसका उपयोग फाइट के दौरान किया जा सकता है। इसके साथ दो शानदार लूट क्रेट भी मिल रही हैं, जिनसे वेपन स्किन क्लेम की जा सकती हैं। इसके अलावा, टीम बूस्टर और सुपर लैग पॉकेट जैसे आइटम को भी पाया जा सकता है।
अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और गेमिंग इवेंट में रुचि रखते हैं, तो हम आपको इस इवेंट के बारे में विस्तार से बताने के साथ इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड्स के बारे में बताएंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि कैसे रिवॉर्ड को क्लेम किया जा सकता है।
Untamed Beat Fist Event
Free Fire Max का अनटेम्ड बीट फिस्ट एक Faded Wheel इवेंट है। इस खास गेमिंग इवेंट को आज लाइव किया गया है। इसमें Fist-Untamed Fist, Enhance Hammer और Super Leg Pocket मिल रही है। इन सब के साथ Parang-Booyah Slasher जैसे आइटम को भी प्राप्त किया जा सकता है।
Reward List
कैसे करें रिवॉर्ड अनलॉक ?
इवेंट में मिलने वाले ईनाम को पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। सबसे पहले रिवॉर्ड लिस्ट में उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें वे अनलॉक नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम लिस्ट से हट जाएंगे। अब स्क्रीन पर स्पिन बटन आएगा। इसके लिए आपको 9 डायमंड इस्तेमाल करने होंगे।
ऐसे करें इवेंट एक्सेस
- अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
- होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको टॉप पर Untamed Beat Fist इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप कीजिए।
- अब आपकी स्क्रीन पर इवेंट ओपन हो जाएगा, जहां से आप रिवॉर्ड क्लेम कर सकते हैं।
कब तक लाइव रहेगा इवेंट ?
फ्री फायर मैक्स में इस इवेंट को आज लाइव किया गया है। यह गेमर्स के लिए अलगे 13 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच स्पिन करके रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।