Free Fire Max Bundle: फ्री फायर मैक्स के टॉप 4 नए बंडल, स्टाइलिश हो जाएगा आपका कैरेक्टर

Free Fire Max Bundle: बंडल गेम में मिलने वाले पॉपुलर आइटम में से एक है। इसे गेमर्स बहुत पसंद करते हैं। हम आपको नीचे टॉप क्लास बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Dec 06, 2024, 01:11 PM (IST)

Free Fire Max Bundle: फ्री फायर मैक्स शानदार बैटल रॉयल गेम है, जिसमें फाइटिंग आइटम जैसे वेपन स्किन, पेट और कैरेक्टर के अलावा कस्टामाइजेशन के लिए बंडल भी मिलते हैं। इनका इस्तेमाल करके प्लेयर्स को गेम में अलग लुक और स्टाइल मिलता है। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स के टॉप 4 नए बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें OB47 Update आने के बाद गेम में जोड़ा गया है। आइए नीचे देखते हैं लेटेस्ट बंडल... और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

Free Fire Max Top 4 Bundle For Gamers

Free Spirit Bundle

OB47 अपडेट जारी होने के बाद फ्री फायर मैक्स में Free Spirit बंडल आया है। इसमें फ्लेम वाला टॉप, बॉटम और शूज मिल रहे हैं। इनसे आपको क्लासी और हॉट लुक मिलेगा। इस शानदार बंडल को 1199 डायमंड खर्च करके प्राप्त किया जा सकता है। यह गेमिंग स्टोर में उपलब्ध है। और पढें: Free Fire Max में Brisk Gallop Animation पाने का मौका, गेम में MOCO Store हुआ LIVE

Starlight Gal Bundle

स्टारलाइट गल बंडल को खासतौर पर फीमेल फ्री फायर मैक्स गेमर्स के लिए जोड़ा गया है। इस बंडल की कीमत 899 डायमंड है। इसमें मिलने वाले आइटम पर नजर डालें, तो बंडल ओपन करने पर टॉप, बॉटम और शूज मिलेंगे। इसके अलावा, बंडल में मास्क और शानदार हेड भी दिया जाएगा। और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim

Matrix Boi Bundle

गरेना फ्री फायर मैक्स में मिलने वाला Matrix Boi बंडल बहुत यूनीक और फंकी है। इस धांसू बंडल में ब्लैक और ग्रीन कलर का टॉप मिल रहा है। साथ में हरे रंग का बटॉम भी दिया जा रहा है। यही नहीं बंडल में शूज, मास्क, ग्लवस और कप भी मिल रही है।

Golden Bebop Bundle

अगर आपको फ्री फायर मैक्स गेम में बोल्ड लुक चाहिए, तो इस बंडल को जरूर खरीदें। इस क्लासिक बंडल में शानदार ओवरकोट, बॉटम और स्टाइलिश हेड मिल रहा है। इसका इस्तेमाल केवल मेल गेमर्स ही कर सकते हैं। इसका प्राइस 1199 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर हासिल किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।