Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim

Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका मिल रहा है। इस बंडल को आप Daily Special सेक्शन से आधे डायमंड्स में खरीद सकते हैं।

Published By: Manisha | Published: May 20, 2026, 05:16 PM (IST) | Edited: May 20, 2026, 05:18 PM (IST)

Free Fire Max भारत के पॉपुलर मोबाइल गेम में से एक है। इस गेम में शानदार ग्राफिक्स व गेमप्ले देखने को मिलता है। इसके अलावा, इस गेम में लाइव होने वाले इवेंट्स व एक्टिविटी भी बेहद दिलचस्प होती है। गेम में जीत के लिए प्लेयर्स को कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। इन आइटम्स को गेम स्टोर के साथ-साथ डेली स्पेशल सेक्शन से भी खरीदा जा सकता है। Daily Special सेक्शन के जरिए प्लेयर्स को कई सारे इन-गेम आइटम्स को पाने का मौका मिलता है। खास बात यह है कि ये सभी आइटम्स प्लेयर्स को हाफ रेट में मिलते हैं। आज इस सेक्शन से आप Stage Time Emote और Street Savvy Bundle जैसे आइटम्स को आधे दाम में पाया जा सकता है। इन इमोट व बंडल के जरिए आप गेम में अपने कैरेक्टर को नया एक्शन व लुक प्रोवाइड कर सकते हैं। अगर आप फ्री फायर मैक्स प्लेयर हैं और अपने लिए इन-गेम आइटम्स खरीदना चाह रहे हैं, तो डेली स्पेशल आपके लिए ही है। डेली स्पेशल के जरिए आप कई सारे आइटम्स को आधे दाम में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Sweeten Up Emote फ्री पाने का मौका, नया Luck Royale इवेंट हुआ शुरू

Free Fire Max Daily Special

Free Fire Max में डेली स्पेशल सेक्शन रोज अपडेट होता है। इस सेक्शन में रोजाना कई सारे इन-गेम आइटम्स को एड किया जाता है। जैसे कि हमने बताया इन आइटम्स को आप गेम में उनकी आधी कीमत में खरीद सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि किसी आइटम की कीमत 100 डायमंड्स है, तो उसे आप डेली स्पेशल के जरिए सिर्फ 50 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। आज इस सेक्शन से आप Stage Time और Street Savvy Bundle जैसे आइटम्स को आधे दाम में खरीद सकते हैं। यहां देखें आज मिलने वाले आइटम्स की पूरी लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में MP5 Meta Lava Gun Skin पाएं फ्री, MP5 X PARAFAL इवेंट की हुई एंट्री

Daily Special

और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

1. Stage Time

Stage Time की कीमत 599 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल सेक्शन से आप 299 डायमंड्स में पा सकते हैं।

2. Skyboard Colossus

Skyboard Colossus की कीमत 299 डायमंडस है, जो कि आपको डेली स्पेशल से 149 डायमंड्स में मिलने वाला है।

3. BP S12 Token

BP S12 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जो कि 5 डायमंड्स में मिलेगा।

4. Street Savvy Bundle

Street Savvy Bundle की कीमत 899 डायमंडस है, जिसे डेली स्पेशल से 449 डायमंड्स में पाया जा सकता है।

5. Hypercore Blues (Vector + G18) Weapon Loot Crate

Hypercore Blues (Vector + G18) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं।

6. Sports Shoes (Blue)

Sports Shoes (Blue) की कीमत 149 डायमंड्स है, जो कि आज 74 डायमंड्स में मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।