Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 13, 2024, 07:14 PM (IST)
Free Fire MAX में नया Super Heroes is coming इवेंट लाइव हो गया है। यह इवेंट भारतीय सर्वर पर 12 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो कि 18 अगस्त तक जारी रहेगा। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को लॉग-इन रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि यह इवेंट आपको गेम लॉग-इन करने पर रिवॉर्ड्स प्रोवाइड करता है। रिवॉर्ड्स की बात करें, तो आपको Gold, Dragon Mob Weapon Loot Crate, Thompson- Dragon Mob, M828- Dragon Mob आदि पाने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपने 1 भी डायमंड्स खर्च नहीं करना पड़ेगा। गेमिंग कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस इवेंट को टीज करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Dell ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Gaming Laptop, Nvidia के ग्राफिक्स कार्ड और Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से है लैस
Free Fire MAX को Super Heroes is coming इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Log-in Rewards पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए आपको रोजाना इस गेम को लॉग-इन करना है और फिर आप फ्री रिवॉर्ड्स के लिए क्लेम कर सकते हैं। पहले दिन लॉग-इन करने पर आप Gold रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। Dragon Mob Weapon Loot Crate पाने के लिए आपको 3वें दिन लॉग-इन करना होगा। वहीं, 5वें दिन लॉग-इन करने पर भी आपको Dragon Mob Weapon Loot Crate मिलेगी। और पढें: Mobile Games में Lag कम करने के 7 आसान तरीके
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ओपन करें।
2. इसके बाद इवेंट के सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब आपको दूसरे नंबर पर Super Heroes is Coming नाम का बैनर दिखेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप इवेंट से जुड़ी डिटेल्स पा सकते हैं।
5. जैसे कि हमने बताया इवेंट को लॉग-इन करने के पहले दिन पर आप गोल्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
आप इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप डेली-रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। खास बात यह है कि रिवॉर्ड पाने के लिए आपको गेम में डायमंड्स भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।