Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहे Popstar By Night बंडल समेत कई धाकड़ आइटम, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max में खिलाड़ियों के लिए खास डेली स्पेशल अपडेट हो गया है। आज इस स्टोर में Popstar By Night बंडल, Gloo Wall-Angel With Homes और English Uniform जैसे आइटम मिल रहे हैं, जिन्हें आधी कीमत में अनलॉक किया जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Mar 07, 2026, 10:04 AM (IST)
Free Fire Max में वेपन स्किन और ग्लू वॉल जैसे शानदार फाइटिंग आइटम मिलते हैं। इनके उपयोग से दुश्मन को नॉक आउट करने के साथ खुद का बचाव किया जा सकता है। हालांकि, इन आइटम को अनलॉक करने के लिए अच्छे खासे डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं, लेकिन डेली स्पेशल (Daily Special) एक ऐसा स्टोर है, जहां से गेमिंग आइटम को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है।
Daily Special
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल बेहद खास स्टोर है। इस स्पेशल स्टोर को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया गया है। इसमें मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे गेमिंग आइटम को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे डायमंड की बचत होती है और प्रीमियम आइटम सस्ते में मिल जाते हैं।
Items
आज के डेली स्पेशल में Gloo Wall-Angel With Homes, English Uniform, Popstar By Night Bundle और Loot Box-Red Gloom जैसे शानदार आइटम मिल रहे हैं। इन सभी को आधे रेट में अनलॉक किया जा सकता है। आइए नीचे देखते हैं लेटेस्ट आइटम की लिस्ट और जानते हैं कीमत...
1. Loot Box-Red Gloom की असली कीमत 299 डायमंड है, लेकिन इसे डेली स्पेशल से 149 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
2. BP S4 Token Crate डेली स्पेशल में 40 डायमंड की जगह 20 डायमंड में मिल रही है।
3. Popstar By Night बंडल की ओरिजनल कीमत 899 डायमंड है। यह डेली स्पेशल में 449 डायमंड में मिल रहा है।
4. English Uniform 599 डायमंड की बजाय 299 डायमंड में मिल रही है।
5. Fiery Rush वेपन लूट क्रेट को डेली स्पेशल से 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
6. Gloo Wall-Angel With Homes को डेली स्पेशल से 199 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 399 डायमंड है।
ऐसे एक्सेस करें डेली स्पेशल
- अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
- होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको डेली स्पेशल मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।
- अब आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल सेक्शन ओपन हो जाएगा।
- यहां से आप अपनी पसंद के किसी भी आइटम को खरीद सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।