Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल

Free Fire Max का डेली स्पेशल लाइव हो गया है। इस खास स्टोर में Golden Roar Bundle और Pumpkin Flames Weapon Loot Crate आधे दाम में मिल रही है। यहां से BP S4 Token को भी सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 20, 2026, 11:00 AM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स के लिए Daily Special अपडेट हो गया है। इस खास स्टोर में प्रीमियम Golden Roar बंडल मिल रहा है। इसे सस्ते में क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ Phantom Predator ग्लो वॉल स्किन, स्वीटहार्ट क्यूपिड हेड और पेट स्किन जैसे आइटम भी किफायती दाम पर मिल रहे हैं। इन सभी को अभी खरीदने का बढ़िया मौका है। बता दें कि फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल शानदार स्टोर है। यहां से आम स्टोर के मुकाबले बहुत सस्ते में आइटम खरीदे जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Free Fire Max Daily Special

फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल प्लेयर्स के लिए रोज अपडेट होता है। इस स्टोर में मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है। इससे गेमिंग आइटम्स को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इस सेक्शन से डायमंड की बचत होती है और एक्सक्लूसिव आइटम पाने का चांस मिलता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

Daily Special Items

  • डेली स्पेशल में Sweetheart Cupid (Head) 299 डायमंड में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 599 डायमंड है।
  • BP S4 Token को डेली स्पेशल से 10 डायमंड की जगह 5 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
  • Golden Roar Bundle की असली प्राइस 1199 डायमंड है, लेकिन इसे डेली स्पेशल से 599 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
  • Gloo Wall-Phantom Predator की ओरिजनल कीमत 599 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से 299 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है।
  • Pumpkin Flames Weapon Loot Crate डेली स्पेशल में 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रहा है।
  • Pet Skin: Meow Princess डेली स्पेशल में 49 डायमंड में मिल रही है। इसका असली दाम 99 डायमंड है।

स्टोर से जुड़ी अहम बात

गरेना फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल स्टोर रोज अपडेट होता है। इसके साथ स्टोर में मिलने वाले गेमिंग आइटम भी बदल जाते हैं। इस कारण गेमर्स को जल्द से जल्द आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।

कैसे एक्सेस करें डेली स्पेशल ?

डेली स्पेशल को एक्सेस करना बहुत आसान है। इसके लिए अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए। होम स्क्रीन पर बने स्टोर बटन को दबाकर डेली स्पेशल पर टैप करें। अब आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल विंडो ओपन हो जाएगी, जहां से आप अपनी पसंद के आइटम को खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।